फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज ने रचा इतिहास, ठोंक दिया लगातार 3 दोहरा शतक

Thu, 10 Dec 2015 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका पर चार मैचों की सीरीज में 3-0 से मिली जोरदार जीत के बाद सीरीज के अगले ही दिन भारतीय क्रिकेट के लिए एक और बेहद शानदार खबर आई।
विज्ञापन


यह खबर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉरमेट टेस्ट के लिए बेहद माकूल है क्योंकि उसने लगातार और लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। अगर सब कुछ सही रहा तो यह उभरता सितारा अपने क्रिकेटर चाचा की तरह टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका हासिल कर सकता है।

हम यहां जिस उभरते सितारे के बारे में बात करने जा रहे हैं उनका नाम है अरमान जाफर। 17 साल के इस बल्लेबाज ने लंबी पारी खेलने का जो कीर्तिमान रचा है वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज तक कभी नहीं खेला जा सका है। अरमान ने लगातार 3 दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। साथ ही उन्होंने 5 मैचों में 223.75 की औसत से 895 रन भी बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार 3 दोहरे शतक से कई रिकॉर्ड भी हैं अरमान के नाम

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज और भतीजे अरमान जाफर जो इस समय अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं ने गजब का इतिहास बना दिया है। इस टूर्नामेंट में अरमान ने न सिर्फ लगातार 3 दोहरा शतक लगाए हैं बल्कि उनके बल्ले से लगातार 4 शतक भी निकले हैं।

मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मैच में अरमान ने एक और दोहरा शतक लगाकर यह इतिहास रचा। टूर्नामेंट के 5 मैचों में 223.75 की औसत से 895 रन भी बनाने वाले अरमान कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा छक्के ठोंकने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

अरमान ने पिछले 4 मैचों में क्रमश: 174 (त्रिपुरा), 224 (मध्य प्रदेश), 223 (ओडिशा) और नाबाद 218 (कर्नाटक) रनों की पारियां खेली। कर्नाटक के खिलाफ मैच में अरमान के नाबाद 218 रनों की बदौलत मुंबई ने अपनी पारी 4 विकेट पर 506 रनों पर घोषित कर दी थी। यह मैच मुंबई ने एक पारी और 122 रनों से जीत लिया था।

उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में बड़ोदा के खिलाफ 56 रनों की पारी खेली लेकिन वह शतक से चूक गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार 4 शतक ठोंक दिए। अरमान के शानदार फॉर्म के दम पर उनकी टीम एलिट ग्रुप-ए में शीर्ष पर बनी हुई है। टीम का अगला ग्रुप मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। (फोटो- फेसबुक से)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें