फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सत्र के लिए बीसीसीआई ने 17 नए अंपायरों को शामिल किया 

Sun, 01 Sep 2019 03:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

बीसीसीआई ने आगामी सत्र (2019-2020) के लिए अपने मौजूदा पैनल में 17 नए अंपायरों को शामिल किया है जिससे अब उनकी कुल संख्या 126 हो गई हैं। बीसीसीआई के पैनल में 126 अंपायरों के साथ 71 मैच रेफरी भी हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने हाल ही में नागपुर में नेशनल एकेडमी फॉर अंपायर्स (एनएयू) में छह से 23 अगस्त तक आईसीसी अंपायरों के प्रशिक्षक डेनिस बर्न्स के मार्गदर्शन में सत्र पूर्व कार्यशाला का आयोजन किया था। इस कार्यशाला में एस रवि, अनिल चौधरी, सी शमशुद्दीन, नितिन मेनन जैसे वरिष्ठ अंपायरों ने भी भाग लिया। इस दौरान नए योग्य अंपायरों को बीसीसीआई पैनल में शामिल किया गया। जहां प्रतिभागियों को खेल नियंत्रण, खिलाड़ियों और शारीरिक भाषा के अलावा मैदानी अंपायरों और तीसरे अंपायर के बीच संचार प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें