फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोए 16 बरस में डेब्यू करने वाले नसीम, चंद दिन पहले हुई थी मां की मौत

Fri, 22 Nov 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (16 साल, 279 दिन) ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं वह ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नसीम शाह और वकार यूनुस - फोटो : सोशल मीडिया
नसीम शाह को जैसे ही कैप दी गई उनकी आंखें भर आईं और वह रोने लगे। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनुस ने उन्हें टेस्ट की डेब्यू कैप दी। बता दें कि नसीम का यह आंसू डेब्यू की खुशी से ज्यादा दुख के थे। मंगलवार की सुबह नसीम शाह की मां का निधन हो गया था, लेकिन नसीम ने घर जाने के बजाए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 7
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयान क्रेग के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्होंने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 साल में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट पदार्पण किया था। 16 साल की उम्र में डेब्यू करके उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 

4 of 7
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट मैदान में अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। पिछले हफ्ते ही नसीम की मां का निधन हुआ था। उन्होंने सात प्रथम श्रेणी मैचों में 27 विकेट लिए हैं। उन्हें गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने कैप दी। उन्होंने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से सात रन बनाए।
 
विज्ञापन

5 of 7
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
रजा हैं सबसे युवा खिलाड़ी : सबसे कम उम्र में टेस्ट पदार्पण करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही हसन रजा के नाम हैं। उन्होंने 14 साल 227 दिन में ऐसा किया था। हालांकि बाद में उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ था।

-नसीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट पदार्पण करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
-सोलह वर्षीय पाक तेज गेंदबाज ने क्रेग का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
- 09 सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर हैं नसीम टेस्ट में पदार्पण करने वाले  
विज्ञापन

6 of 7
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे कम उम्र में टेस्ट पदार्पण करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी                          उम्र                          टीम                 खिलाफ            मैच का दिन
मुश्ताक मोहम्मद    15 साल 124 दिन         पाकिस्तान                विंडीज               26 मार्च, 1959
मोहम्मद शरीफ                 15 साल 128 दिन       बांग्लादेश            जिंबाब्वे                  19 अप्रैल, 2001                
आकिब जावेद               16 साल 189 दिन          पाकिस्तान           न्यूजीलैंड               10 फरवरी, 1989                
सचिन तेंदुलकर        16 साल 205 दिन             भारत                पाकिस्तान                   15 नवंबर, 1989                
अफताब बलोच       16 साल 221 दिन             पाकिस्तान              न्यूजीलैंड           8 नवंबर, 1969                
तल्हा जुबैर                16 साल 223 दिन         बांग्लादेश               श्रीलंका           21 जुलाई, 2002                
नसीम उल गानी        16 साल 248 दिन       पाकिस्तान              वेस्टइंडीज      17 जनवरी, 1958                
नसीम शाह              16 साल 279 दिन       पाकिस्तान             ऑस्ट्रेलिया               22 जनवरी, 2019                
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aus vs pak
ऑस्ट्रेलिया ने पाक की पारी 240 पर समेटी
मिशेल स्टार्क (4/52) और पैट कमिंस (3/60) की उम्दा गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पारी 86.2 ओवर में 240 रन पर समेट दी। एक समय पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन था जो चार विकेट पर 78 और फिर पांच विकेट पर 94 रन हो गया। पाक की ओर से असद शफीक ने सर्वाधिक 76, अजहर अली 39, मोहम्मद रिजवान 37, यासिर शाह 26 और शान मसूद ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें