फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिलेगा नया फिजियो और ट्रेनर, पद के लिए 16 ने दिया साक्षात्कार

Wed, 21 Aug 2019 10:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पैट्रिक फर्हार्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ को चुनने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। चयन समिति ने फिजियो के पद के लिए 16 और अनुकूलन कोच के पद के लिए 12 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति दो साल के लिए होगी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज से भारत में 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप तक होगी। टीम को नया फिजियो और ट्रेनर मिलना तय है क्योंकि पैट्रिक फरहार्ट और शंकर बासु ने पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया है। ट्रेनर पद के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रजनीकांत और नेशनल क्रिकेट अकादमी और भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे सुदर्शन वीपी का भी इंटरव्यू हुआ। प्रशासनिक प्रबंधक पद के लिए 25 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और इनका साक्षात्कार बृहस्पतिवार को होगा जब पूरी प्रक्रिया खत्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें