फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप के लिए इस दिन दुबई में एकत्रित होगी भारतीय टीम, अपने शहरों से सीधे रवाना होंगे खिलाड़ी

Thu, 28 Aug 2025 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से हो रही है और भारतीय टीम के सदस्य चार सितंबर में दुबई में एकत्रित होंगे। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की अगुआई में एशिया कप के लिए दुबई में एकत्रित होंगे। आमतौर पर टीम के सदस्य मुंबई में एकत्रित होते थे और फिर वहां से एक साथ रवाना होते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से हो रही है और भारतीय टीम के सदस्य चार सितंबर में दुबई में एकत्रित होंगे। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा। 
विज्ञापन

पांच सितंबर को होगा पहला नेट सत्र 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सभी खिलाड़ी चार सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे और पहला नेट सत्र पांच सितंबर को आईसीसी अकादमी में आयोजित किया जाएगा। लॉजिस्टिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचने के लिए कहा जाएगा। जाहिर है टीम के कुछ सदस्य मुंबई से रवाना होंगे लेकिन कुछ अन्य सदस्यों का मानना है कि पहले मुंबई पहुंचकर दुबई के लिए उड़ान भरना समझ से परे है। वैसे भी दुबई पहुंचने में अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में कम समय लगता है।
विज्ञापन

एशिया कप में भारत का कार्यक्रम 
भारत टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा और उसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। सुपर फोर चरण से पहले उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा गुरुवार को शुरू हुए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र की तरफ से पूर्व क्षेत्र के खिलाफ, जबकि कुलदीप यादव मध्य क्षेत्र की तरफ से उत्तर पूर्व क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे हैं 
जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा या वाशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर मुख्य टीम के साथ यात्रा करेंगे तो उन्होंने इससे इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें