फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग कोहली की तारीफ: सुनील गावस्कर से ब्रायन लारा तक, जानें विराट के बारे में दिग्गजों द्वारा कही गईं 10 बड़ी बातें

Thu, 03 Mar 2022 06:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। 33 वर्षीय विराट कल अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। विराट 23000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 70 शतक और 122 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। 33 वर्षीय विराट कल अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। विराट 23000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 70 शतक और 122 अर्धशतक लगाए हैं। भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान रह चुके विराट पिछले दो साल से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं और ऐसे में उनके फैंस को उम्मीद है कि वह अपने 100वें मैच में शतकों का सूखा खत्म करेंगे। 

विज्ञापन


विराट भले ही पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हों। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से शतक लगना एक आम बात हो गई थी। यही कारण है कि कई दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर उनके मुरीद रहे हैं। आइए जानते हैं विराट के बारे उन महान खिलाड़ियों के विचार...

सुनील गावस्कर:
पूर्व कप्तान और महान सुनील गावस्कर ने विराट के बारे में कहा था, "एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए आपको प्रतिभा की जरूरत होती है। एक महान खिलाड़ी बनने के लिए आपको कोहली जैसे रवैये की जरूरत है।”

गैरी कर्स्टन:
भारत के विश्व कप विजेता कोच और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर गैरी कर्स्टन ने कहा था, “विराट एक दुर्लभ प्रतिभा है। मैं भाग्यशाली था कि मैं उसे विकसित होते देखने की प्रक्रिया का हिस्सा बना और इस बात से मुझे बहुत खुशी मिलती है।”

नासिर हुसैन:
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज नासिर हुसैन ने विराट को श्रेष्ठ बल्लेबाज करार देते हुए कहा था, "अगर मुझे अभी विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को चुनना है, तो मेरे दिमाग में केवल 2 नाम आते हैं। एक हैं एबी डिविलियर्स और दूसरे हैं विराट कोहली।”

माइकल क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, "कोहली को बल्लेबाजी करते देखना मुझे तेंदुलकर की याद दिलाता है।"

ब्रायन लारा:
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विराट को अविश्वसनीय बल्लेबाज बताते हुए कहा था, "वह सिर्फ एक अविश्वसनीय बल्लेबाज हैं, अब और कहने की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन

इयान चैपल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने विराट को भारतीय क्रिकेट का राजकुमार कहते हुए कहा था कि वह एक बेस्ट फिनिशर है। 

विवियन रिचर्ड्स:
कैरेबियाई दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने विराट की तारीफ़ में बड़ी बात कहते हुए खुद से तुलना की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे उनकी आक्रामकता और जुनून, जो मेरे पास हुआ करता था, पसंद है। वह मुझे अपनी याद दिलाता है।"

इयान हीली, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान हीली ने कहा था, "मैंने सचिन को देखा है लेकिन मुझे कहना होगा कि उनमें (कोहली) उनकी तरह बल्लेबाजी करने की क्षमता है।"

कुमार संगकारा, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान:
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने विराट की तारीफ़ करते हुए कहा था, "मैं आज तक जितना देखा है विराट कोहली छोटे संस्करण के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं।"

हैरी केन, इंग्लैंड फुटबॉलर:
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर हैरी केन भी विराट के प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा था, "विराट कोहली खास खिलाड़ी हैं! दबाव वाले परिस्थितियों में पता चलता है कि आप किस प्रकार के खिलाड़ी हैं और वह इसे बार-बार साबित करते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें