सुनील गावस्कर:
पूर्व कप्तान और महान सुनील गावस्कर ने विराट के बारे में कहा था, "एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए आपको प्रतिभा की जरूरत होती है। एक महान खिलाड़ी बनने के लिए आपको कोहली जैसे रवैये की जरूरत है।”
गैरी कर्स्टन:
भारत के विश्व कप विजेता कोच और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर गैरी कर्स्टन ने कहा था, “विराट एक दुर्लभ प्रतिभा है। मैं भाग्यशाली था कि मैं उसे विकसित होते देखने की प्रक्रिया का हिस्सा बना और इस बात से मुझे बहुत खुशी मिलती है।”
नासिर हुसैन:
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज नासिर हुसैन ने विराट को श्रेष्ठ बल्लेबाज करार देते हुए कहा था, "अगर मुझे अभी विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को चुनना है, तो मेरे दिमाग में केवल 2 नाम आते हैं। एक हैं एबी डिविलियर्स और दूसरे हैं विराट कोहली।”
माइकल क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा था, "कोहली को बल्लेबाजी करते देखना मुझे तेंदुलकर की याद दिलाता है।"
ब्रायन लारा:
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विराट को अविश्वसनीय बल्लेबाज बताते हुए कहा था, "वह सिर्फ एक अविश्वसनीय बल्लेबाज हैं, अब और कहने की जरूरत नहीं है।"
इयान चैपल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने विराट को भारतीय क्रिकेट का राजकुमार कहते हुए कहा था कि वह एक बेस्ट फिनिशर है।
विवियन रिचर्ड्स:
कैरेबियाई दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने विराट की तारीफ़ में बड़ी बात कहते हुए खुद से तुलना की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे उनकी आक्रामकता और जुनून, जो मेरे पास हुआ करता था, पसंद है। वह मुझे अपनी याद दिलाता है।"
इयान हीली, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान हीली ने कहा था, "मैंने सचिन को देखा है लेकिन मुझे कहना होगा कि उनमें (कोहली) उनकी तरह बल्लेबाजी करने की क्षमता है।"
कुमार संगकारा, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान:
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने विराट की तारीफ़ करते हुए कहा था, "मैं आज तक जितना देखा है विराट कोहली छोटे संस्करण के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं।"
हैरी केन, इंग्लैंड फुटबॉलर:
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर हैरी केन भी विराट के प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा था, "विराट कोहली खास खिलाड़ी हैं! दबाव वाले परिस्थितियों में पता चलता है कि आप किस प्रकार के खिलाड़ी हैं और वह इसे बार-बार साबित करते हैं।"