फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: इस बार अब तक लग चुके हैं 10 शतक, पाकिस्तान के अलावा सभी देशों के खिलाड़ी ने जड़ा सैकड़ा

Wed, 26 Feb 2025 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक 10 शतक लग चुके हैं जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। इससे पहले 2002 और 2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी में 10 शतक लगे थे। हालांकि, मेजबान पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम है जिसके लिए अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसी ने शतक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टीम के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। पहले टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। अब शतक के मामले में अफगानिस्तान भी उससे आगे निकल गया है। दरअसल, गत चैंपियन और मेजबान पाकिस्तान की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका है। पाकिस्तान एकमात्र टीम है जिसका कोई बल्लेबाज अब तक सैकड़ा नहीं लगा पाया है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान है मेजबान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 326 रनों का लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया जिससे अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सात विकेट पर 325 रन बनाए। जादरान अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शतक लगाया है। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : ICC
अब तक लगे हैं 10 शतक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक 10 शतक लग चुके हैं जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। इससे पहले 2002 और 2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी में 10 शतक लगे थे। हालांकि, मेजबान पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम है जिसके लिए अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसी ने शतक नहीं लगाया है। यह उसके लिए शर्मिंदगी की बात है क्योंकि घरेलू मैदान पर भी उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

सबसे ज्यादा शतक न्यूजीलैंड ने लगाए
चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार अब तक सबसे ज्यादा शतक न्यूजीलैंड के लिए आए हैं। कीवी टीम के तीन बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में इस बार शतक लगाए हैं जो सर्वाधिक है। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग, कप्तान टॉम लाथम और रचिन रवींद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतक लगाए हैं। यंग और लाथम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाए, जबकि रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ सैकड़ा लगाया। रचिन ने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन

भारत के दो बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक
खिताब की प्रबल दावेदार और अजेय चल रही भारतीय टीम की बात करें तो उसके दो बल्लेबाज अब तक इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगा चुके हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ, जबकि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वहीं, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के एक-एक बल्लेबाज भी इस बार शतक लगाने में सफल रहे हैं। बांग्लादेश की ओर से तौहीद ह्रदोय ने भारत के खिलाफ, दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिक्लेटोन ने अफगानिस्तान, इंग्लैंड के बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें