फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री का दावा- कोहली की लीडरशिप में बन सकती है अब तक कि सबसे बेहतर टेस्ट टीम

Wed, 12 Jul 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विराट कोहली और रवि शास्त्री
विज्ञापन
भारतीय टीम के नवनियुक्त को रवि शास्‍त्री ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम पिछली सभी भारतीय टेस्ट टीम से काफी बेहतर टीम बन सकती है।  2014 से 2016 तक भारतीय टीम के टीम डायरेक्टर रहे शास्‍त्री मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच बनाने गए थे। क्रिकेट सलाहकार समिति लंबी चर्चा के बाद ये शास्‍त्री की वापसी पर फैसला लिया था।
विज्ञापन


55 वर्षीय शास्‍त्री का कार्यकाल दो वर्षो तक का है, जो 2019 में होने वाले आईसीसी विश्वकप तक मुख्य कोच के रूप में अपने पद पर रहेंगे इससे पहले शास्‍त्री के पास पहली जिम्मेदारी श्रीलंका दौरे की होगी।  26 जुलाई से शुरू हो रहे इस दौर पर टीम इंडिया तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और  एक टी-20 मुकाबला खेलेगी।

पूर्व ऑलराउंडर शास्‍त्री ने कहा कि विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया सभी कंडीशन में खेल सकती है। भारतीय टीम की कोचिंग की चुनौतियों के बारे में पूछने पर शास्‍त्री ने कहा कि वो चुनौतियों के लिए ही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनौतियों पसंद आती है और भारतीय टीम से साथ एक नई पारी शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें