वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद गेल सन्यास लेंगे। इस घोषणा के बाद उनके फैंस को झटका जरूर लगेगा, क्योंकि वह अब अपने चहते क्रिकेटर को वनडे मैच में पिच पर चौके छक्के जड़ते हुए नहीं देख पाएंगे। उनके संन्यास की घोषणा वेस्ट इंडीज क्रिकेट की तरफ से ट्वीट करके दी गई है।
क्रिस गेल 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 284 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। गेल ने 37.12 के औसत से 9727 रन बनाए हैं। इन्होंने अपने करियर में 23 शतक और 49 अर्धशतक बनाए हैं। गेल के नाम दोहरा शतक भी है। जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 वर्ल्ड कप में बनाया था। इस दौरान उन्होंने 2015 रन बनाए थे।