सीएसके को मिली हार
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने 59-59 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि सीएसके के गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने कसी हुई गेंदबाजी की। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई। बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में लय खो दी, जिससे टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और उन्हें सीजन की एक और हार का सामना करना पड़ा।