आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं जैकब्स
बेवोन जैकब्स का आईपीएल से भी नाता रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
न्यूजीलैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बेवोन जैकब्स अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 31.90 की औसत और 144.34 के स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतकों की मदद से रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है, लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के बाद वनडे टीम में उनकी जगह बनाने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।