फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: क्या गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज? BCCI अगस्त में खराब प्रदर्शन की कर सकता है समीक्षा

Sun, 26 Jul 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगस्त की शुरुआत में टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के भविष्य पर भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
गंभीर और श्रेयस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले महीने की शुरुआत में समीक्षा बैठक करेगा, जिसमें आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के भविष्य पर भी चर्चा होगी। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हम अगस्त में समीक्षा बैठक करेंगे।'

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे ने बढ़ाई चिंता
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में भारत का 4-0 से सफाया कर दिया। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर टीम ने वापसी करते हुए सीरीज जीत ली और अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज की। इन लगातार हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं, जिसके चलते BCCI अब स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने जा रहा है।

'यह सिर्फ खराब दौर है' : देवजीत सैकिया
इससे पहले देवजीत सैकिया ने कहा था कि इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार चिंताजनक जरूर है, लेकिन इसे असामान्य नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा दौर आ सकता है। हम इसे सिर्फ एक खराब चरण मानते हैं।' सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण करना और सुधार के उपाय तलाशना होगा।
विज्ञापन

गावस्कर ने BCCI को दी जल्दबाजी से बचने की सलाह
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने BCCI को किसी भी तरह के जल्दबाजी वाले फैसले से बचने की सलाह दी है। उन्होंने स्पोर्ट्सस्टार में अपने कॉलम में लिखा कि महज चार महीने पहले यही टीम विश्व चैंपियन बनी थी, इसलिए कुछ हार के आधार पर बड़े बदलाव करना सही नहीं होगा। गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, IPL की सपाट पिचों पर खेलने की वजह से बल्लेबाज शॉर्ट गेंदों के खिलाफ तकनीकी रूप से कमजोर नजर आ रहे हैं और यही हालिया खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें