फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी की तारीखों में बीसीसीआई ने किया बदलाव

Fri, 10 Aug 2018 03:14 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
bcci
विज्ञापन

बीसीसीआई ने गुरुवार को पुरुष अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी की तारीखों में बदलाव किया जिससे कि कुछ राज्य संघों को टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके। 

विज्ञापन


अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी की शुरुआत तीन अक्तूबर से होनी थी लेकिन मुंबई, केरल और त्रिपुरा जैसे राज्य संघों ने बीसीसीआई से कार्यक्रम में बदलाव का आग्रह किया क्योंकि उन्हें अपने आयोजन स्थल तैयार करने के लिए अधिक समय की जरूरत थी। बीसीसीआई ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए तारीखों में संशोधन किया।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने विज्ञप्ति में कहा, 'बीसीसीआई ने अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी की तारीखों में बदलाव किया है। कई संघों ने अपने स्थलों की तैयारी के लिए कम समय के कारण बोर्ड से टूर्नामेंट की तारीखें आगे बढ़ाने का आग्रह किया था।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसे ध्यान में रखते हुए पुरुष अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी जो शुरू में तीन अक्तूबर 2018 से खेली जानी थी वह अब 21 अक्तूबर से दो दिसंबर 2018 तक खेली जाएगी। टूर्नामेंट के लिए नाकआउट की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें