बैजबॉल की प्रतीकात्मक शोक-सूचना
वेस्ट स्पोर्ट में छपी व्यंग्यात्मक शोक-सूचना में लिखा गया, 'बैजबॉल की याद में, जिसकी मौत 21 दिसंबर 2025 को ओवल में हुई। ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स द्वारा गहराई से शोक व्यक्त किया गया, लेकिन बाकी किसी को खास फर्क नहीं पड़ा। R.I.P बैजबॉल। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ तीन मैचों और 11 दिनों में बेहद कमजोर विपक्षी को हराकर एशेज जीत लिया।' इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी और इंग्लैंड की रणनीति पर सवाल और गहरे हो गए।