बाबर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
यह बाबर का बिग बैश लीग में पहला सीजन था और आंकड़े के हिसाब से यह सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा। उन्होंने 11 मैचों में 202 रन बनाए और औसत सिर्फ 22.44 की रही। हालांकि, सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा उनका 103.06 का स्ट्राइक रेट है, जो बिग बैश लीग इतिहास में 200+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम है। इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसे टूर्नामेंट का सबसे धीमा प्रदर्शन बताते हुए सिक्सर्स के लिए बोझ तक कहा। इसलिए कई विशेषज्ञों का मानना है कि बाबर का जाना टीम के लिए वरदान साबित होने जैसा माना जा रहा है।
BBL इतिहास में सबसे कम स्ट्राइक रेट (200+ रन)
| स्ट्राइक रेट |
खिलाड़ी |
टीम |
सीजन |
| 103.06 |
बाबर आजम |
सिडनी सिक्सर्स |
BBL 15 |
| 105.21 |
नाथन मैकस्विनी |
ब्रिस्बेन हीट |
BBL 13 |
| 106.04 |
जोनाथन वेल्स |
एडिलेड स्ट्राइकर्स |
BBL 10 |
| 106.25 |
एलेक्स रॉस |
ब्रिस्बेन हीट |
BBL 6 |
| 107.03 |
जेक वेदराल्ड |
एडिलेड स्ट्राइकर्स |
BBL 11 |
बाबर का रिप्लेसमेंट
बाबर के जाने के बाद डेनियल ह्यूज को टीम में वापस शामिल किया गया है, जिससे बल्लेबाजी क्रम को नई दिशा मिलेगी। बाबर आजम का बिग बैश लीग अभियान न सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन बल्कि टीम संग तालमेल के मामले में भी निराशाजनक रहा। राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए वापसी भले सम्मानजनक हो, लेकिन उनके पीछे छूट गया रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सोचने वाली बात है, क्योंकि दुनिया के इस शीर्ष टी20 खिलाड़ी का टैग अब सवालों में है।