फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल मार्च में खास जर्सी पहनकर क्यों उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम?: एमसीजी में इस टीम से होगी टक्कर, जानें मामला

Mon, 12 Oct 2026 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ टेस्ट में खास सफेद जर्सी पहनेगी। इसमें हरे और सुनहरे रंगों के साथ विशेष लोगो और आदिवासी कलाकृति होगी। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस डे-नाइट मुकाबले के शुरुआती तीन दिनों के टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
कमिंस और स्मिथ - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 150वीं वर्षगांठ टेस्ट के दौरान खास सफेद जर्सी पहनेगी। इस विशेष टेस्ट किट में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक हरे और सुनहरे रंग को शामिल किया जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाया जा सके। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस विशेष किट का अनावरण किया, जिसे 11 मार्च से शुरू होने वाले 150वीं वर्षगांठ टेस्ट से ठीक 150 दिन पहले लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक किट में पारंपरिक गोल्डन वॉटल ट्रिम की जगह सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक हरा प्लैकेट भी जोड़ा गया है।

जर्सी की स्लीव पर सुनहरे रंग में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट का विशेष लोगो और किट निर्माता कंपनी एएसआईसीएस का लोगो लगाया गया है। इसके अलावा, कॉलर, शर्ट और पैंट की साइड सीम पर सुनहरी पाइपिंग दी गई है, जबकि बटनों पर भी सुनहरे रंग की फिनिश दिखाई देगी। यह डिजाइन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की विरासत और इस ऐतिहासिक मुकाबले के महत्व को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, यह किट वैसी ही है जैसी ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम 2025-26 के समर सीजन में लॉन्च होने के बाद से टेस्ट मैचों में पहनती आ रही है। इसके कंधों पर मशहूर एबोरिजिनल आर्टिस्ट आंटी फियोना क्लार्क की बनाई आदिवासी कलाकृति बनी है। 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' के अनुसार, 'लैंड एंड सी' नाम की इस कलाकृति में 'वॉकअबाउट विकेट्स' मोटिफ को शामिल किया गया है। यह डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की पहली विदेशी दौरे पर जाने वाली क्रिकेट टीम एबोरिजिनल इलेवन को श्रद्धांजलि देने की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसी टीम ने 1868 में इंग्लैंड का ऐतिहासिक दौरा किया था और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा था।

150वें वर्षगांठ टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों के लिए सभी पब्लिक टिकट बिक चुके हैं – यह मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल से डे-नाइट मैच के तौर पर खेले जाने वाले 150वें वर्षगांठ टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों के टिकट बिक चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त है।

पैट कमिंस की टीम को अगस्त में शुरू हुए 12 महीनों के दौरान 21 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया, जो अभी साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेल रहा है, 150वीं वर्षगांठ टेस्ट के लिए लौटने से पहले भारत में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए जाने से पहले अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें