फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: तीसरे वनडे में हारा वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती एकदिवसीय सीरीज

Tue, 27 Jul 2021 08:01 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन

सार

वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में कैरेबियन टीम को 2-1 से हराया। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज को तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कंगारू टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कैरेबियन टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस करो या मरो वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगे कैरेबियाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 153 रनों का लक्ष्य पांच विकेट पर पूरा कर लिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से पटखनी दी। 

विज्ञापन


बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए इस तीसरे और अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। कैरेबियन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 24 रनों पर गिर गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिमरॉन हेटमायर भी ज्यादा देर नहीं टिके और 6 रन बनाकर आउट हो गए। 

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए। मध्यक्रम में डारेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन 3, कीरोन पोलार्ड 11, जेसन होल्डर 5, अल्जारी जोसेफ 15, हेडन वाल्श 7, अकील हुसैन 3 और शेल्डन कॉट्रेल खाता नहीं खोल सके। इस तरह पूरी कैरेबियाई टीम 45.1 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए इविन लुइस ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कंगारू टीम की तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 10 रनों पर आउट हो गया। पारी का आगाज करने आए मोइसेस हेनरिक्स 1 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान एलेक्स कैरी ने 35 रनों की पारी खेली जबकि मिशेल मार्श के बल्ले से 29 रन निकले। 
विज्ञापन


इस दौरान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने अर्धशतक लगाया। वह 51 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं एश्टन एगर ने वेड का अच्छा साथ दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद रहते हुए 30.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया। एगर ने 19 रनों की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और हेडन वाल्श को 1-1 विेकेट मिला। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले एश्टन एगर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं पूरी सीरीज में दमदार गेंदबाजी करने वाले मिशेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें