फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs BAN 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश पहली पारी में 351/6; ऑस्ट्रेलिया पर 153 रन की हुई लीड

Fri, 14 Aug 2026 02:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन

सार

Australia vs Bangladesh 1st Test Day-2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश की टीम फिलहाल अपने पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी पहले दिन 198 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद तंजिद हसन तमीम - फोटो : BCB Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 198 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। इस तरह मेहमान टीम ने अब तक 153 रन की बढ़त हासिल कर ली है। फिलहाल हसन महमूद 13 रन और मेहदी हसन मिराज 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन




विज्ञापन

तंजिद हसन तमीम का शतक, शांतो का अर्धशतक
 

  • सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। उन्होंने 197 गेंद पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली।
  • तमीम को लियोन ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश की पारी को तमीम हसन तमिम और मोमिनुल हक ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
  • बांग्लादेश ने दूसरे दिन एक विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया। तमीम और मोमिनुल हक के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई।
  • मोमिनुल 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। उन्हें जोश हेजलवुड ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। 
  • वहीं, शदमान इस्लाम पहले दिन ही 20 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। स्टार्क इस विकेट के साथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने थे।
  • 297 पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा था। तब कप्तान नजमुल शांतो आउट हुए थे। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 126 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। हेजलवुड ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
  • इसके बाद 11 रन बनाने में बांग्लादेश की टीम ने दो और विकेट गंवा दिए। लिटन दास खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें स्टार्क ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वहीं, मुशफिकुर रहीम 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • छह विकेट गिरने के बाद मिराज और हसन ने पारी संभाली। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 43 रन की नाबाद साझेदारी निभाई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले हैं। वहीं, लियोन और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया है। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
 
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। दोनों को हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हेड 22 रन और वेदराल्ड 23 रन बना सके।
  • मार्नस लाबुशेन का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी रहा। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें इबादत हुसैन ने आउट किया। कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 13 और 19 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन को तस्कीन अहमद और कैरी को इबादत ने पवेलियन भेजा।
  • इस बीच स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जमाया। हालांकि, वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ को हसन ने अपना शिकार बनाया। स्मिथ 109 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी 12 रन बनाकर तस्कीन का शिकार बने।
  • कप्तान कमिंस नौ रन, मिचेल स्टार्क एक रन और नाथन लियोन सात रन बनाकर आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने आउट किया। हेजलवुड चार रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को 53 ओवर में 198 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें