कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जा रहा टीम इंडिया का 500वां मैच रविचंद्रन अश्विन के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। दरअसल, वे इस मैच में एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। अश्विन के सामने एक सुनहरा मौका है, जब वे अपने 200 विकेट पूरे करने के साथ-साथ हरभजन सिंह और कोच अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं।
अभी अश्विन 36 मैच में 193 विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड से ग्रीन पार्क में चल रहे मैच के तीसरे दिन तक उनके हाथ चार और विकेट लग चुके हैं। ऐसे में यह आंकड़ा 197 तक पहुंच गया है।
अगर अश्विन इस रिकॉर्ड को बनाने में कामयाब होते हैं तो वे अपने टेस्ट कॅरियर के 37 मैच में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर सामने आएंगे। इससे पहले अनिल कुंबले के नाम 47 मैच में 200 विकेट पूरे करने रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। आगे चलकर कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हरभजन सिंह ने 46 टेस्ट मैच में 200 विकेट पूरे करने का रिकार्ड बनाया।
अब मौका अश्विन के सामने है, जब वे इस मैच में 200 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजों की श्रेणी में शिर्ष पर पहुंचेंगे। यहीं नहीं अश्विन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सीवी ग्रिमेट के रिकॉर्ड की भी बराबरी करेंगे। ग्रिमेट ने सन् 1936 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके पहले और कोई गेंदबाज इतने कम मैच में 200 विकेट लेने में कामयाब नहीं हुआ है।