पिच को लेकर कड़ी आलोचना भी हुई
इस पिच को लेकर कड़ी आलोचना भी हुई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि यह पिच खेल के लिए अच्छी नहीं थी, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे ‘बिजनेस के लिहाज से खराब’ बताया। मैच के दौरान कुल 142 ओवरों में 36 विकेट गिरे और कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका, जो टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद असामान्य रहा।
आईसीसी की रेटिंग प्रणाली क्या कहती है?
आईसीसी के मूल्यांकन पैमाने के मुताबिक-
- बहुत अच्छी (Very Good): बल्लेबाज और गेंदबाजों को बराबर मदद करने वाली पिच।
- अच्छी (Good): खेल संतुलित, लेकिन थोड़ा एकतरफा रुझान वाली पिच।
- संतोषजनक (Satisfactory): सामान्य पिच, जिसमें सुधार की जरूरत हो (भारतीय पिचों को अक्सर यह रेटिंग मिलती है)।
- औसत से कम (Below Average): मैच के नतीजे पर नकारात्मक असर डालने वाली पिच। अंसतोषजनक भी इसी में आता है।
- खराब/अनुपयुक्त (Unfit/Poor): ऐसी पिच जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बिल्कुल ठीक न हो।