फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arijit Singh: क्रिकेट के मैदान पर अरिजीत के यादगार पल; विराट कोहली से 'आई लव यू' कहा था, धोनी के छुए थे पैर

Wed, 28 Jan 2026 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरिजीत सिंह के फिल्म प्लेबैक से अलग होने की घोषणा के बाद विराट कोहली के पुराने पोस्ट और क्रिकेट से जुड़ी यादगार घटनाएं फिर सुर्खियों में आ गईं। कोहली ने उन्हें सबसे पसंदीदा सिंगर कहा, वहीं अरिजीत ने स्टेडियम में 'आई लव यू विराट' चिल्लाकर फैंस का दिल जीता। IPL में एमएस धोनी के चरण छूने का दृश्य भी वायरल हुआ। 
विज्ञापन
कोहली के साथ अरिजीत और धोनी के साथ अरिजीत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ‘रोमांटिक किंग’ कहे जाने वाले अरिजीत सिंह ने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट के जरिए फिल्म प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान कर दिया। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और इसी बीच विराट कोहली के पुराने पोस्ट फिर से वायरल होने लगे। अरिजीत को देश की सबसे लोकप्रिय आवाजों में गिना जाता है और उनके रिटायरमेंट ने फैंस को निराश कर दिया है, लेकिन उसी समय क्रिकेट जगत से जुड़ी उनकी कुछ यादें फिर चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विराट कोहली का ‘फैन मोमेंट’
साल 2016 का एक पोस्ट फिर वायरल है जिसमें विराट कोहली ने अरिजीत के लिए लिखा था, 'मैं संभवत: अरिजीत सिंह के सबसे बड़े फैन में से एक हूं। उनकी प्रतिभा को देखकर हैरान हूं। उनकी मधुर आवाज हैरान करती है। मैं वास्तव में शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' 2017 में कोहली ने एक और पोस्ट में इसे फैनबॉय मोमेंट बताया और लिखा कि किसी की आवाज ने उन्हें इतने गहराई से कभी नहीं छुआ।

अरिजीत ने विराट से कही थी यह बात
2023 वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अरिजीत ने स्टेज पर परफॉर्म किया। इसी दौरान उन्होंने वार्म-अप कर रहे विराट कोहली को देखा और भावुक होकर गाना रोकते हुए चिल्लाए, 'आई लव यू विराट'। यह पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फैंस ने इसे सिंगर-क्रिकेटर कनेक्शन का सबसे खूबसूरत क्षण बताया।
 

अरिजीत सिंह और धोनी - फोटो : Twitter
धोनी के प्रति सम्मान: IPL 2023 का वायरल पल
अरिजीत सिंह का शानदार स्वभाव सिर्फ आवाज में नहीं बल्कि सम्मान में भी झलकता है। आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में उनके 'केसरिया' और 'तुम ही हो' जैसे गानों से स्टेडियम गूंज उठा था, लेकिन ट्रॉफी अनवीलिंग के समय एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर भारतीय को छू लिया।  अरिजीत ने एमएस धोनी के चरण स्पर्श किए। धोनी ने तुरंत उन्हें उठाकर गले से लगा लिया। यह वीडियो इंटरनेट पर सबसे सम्मानजनक पल के रूप में वायरल हुआ। अरिजीत ने धोनी के लिए 'तेरे हवाले कर दिया' गाना भी गाया था।
 
विज्ञापन

अरिजीत का 'आखिरी प्लेबैक सॉन्ग' कौन सा?
अरिजीत अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं, लेकिन प्लेबैक छोड़ने के फैसले से फैंस प्रश्न पूछ रहे हैं कि आगे क्या? सूत्र बताते हैं कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में उनका आखिरी प्लेबैक गीत है, जिसका नाम 'मातृभूमि' है। यह उल्लेखनीय है कि अरिजीत ने सिर्फ फिल्म प्लेबैक छोड़ा है, संगीत नहीं। वे आगे भी कॉन्सर्ट्स और ओरिजिनल म्यूजिक जारी रखेंगे, जो उनके फैंस के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें