फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allan Border on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर फिदा एलन बॉर्डर, ब्रायन लारा से की तुलना; दी खास सलाह

Thu, 23 Apr 2026 08:50 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं, जिनकी बल्लेबाजी ने दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। एलन बॉर्डर ने उनकी तुलना ब्रायन लारा से करते हुए तारीफ की, लेकिन साथ ही डिफेंस मजबूत करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और एलन बॉर्डर - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है। उस खिलाड़ी का नाम है वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया।
विज्ञापन

वैभव ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान खींचा, लेकिन असली धमाका उन्होंने दूसरे मैच में किया, जहां उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक रहा। वैसे तो दुनिया भर के दिग्गजों ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की है, लेकिन अब उन्हें तारीफ ऑस्ट्रेलिया के एक महान बल्लेबाज से मिली है।

एलन बॉर्डर ने की जमकर तारीफ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी इस युवा खिलाड़ी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है वैभव एक शानदार खिलाड़ी हैं, जबरदस्त टैलेंट है। मैंने 14-15 साल की उम्र में किसी बल्लेबाज को इतनी ताकत से गेंद मारते नहीं देखा।'

'ब्रायन लारा की झलक, लंबा सफर बाकी'
बॉर्डर ने वैभव की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी की। उन्होंने कहा, 'मैं अभी यह नहीं कह सकता कि वह टेस्ट क्रिकेट में कितने सफल होंगे, लेकिन उनमें ब्रायन लारा की झलक साफ दिखाई देती है। उनके पास लंबा सफर है, लेकिन वह मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।'

सुधार के लिए दी अहम सलाह
हालांकि तारीफ के साथ बॉर्डर ने वैभव को एक जरूरी सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'वैभव को अब अपनी डिफेंस को मजबूत करना सीखना होगा।'
विज्ञापन

लगातार प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीदें
आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव ने अंडर-19 स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई। आईपीएल 2026 में उन्हें शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, जहां उन्होंने पहले सात मैचों में 254 रन बनाए, उनका औसत 36.28 का और स्ट्राइक रेट 213.5 का रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें