फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर?: इस नाम की हो रही चर्चा, शुभमन गिल की गुजरात टीम के है असिस्टेंट कोच

Fri, 18 Sep 2026 06:45 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अजीत अगरकर का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म होने वाला है और बीसीसीआई ने उनके भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार पदाधिकारियों को दे दिया है। अगर बदलाव हुआ तो शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच का नाम नए चीफ सिलेक्टर के लिए चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 4
कौन होगा भारतीय टीम का नया मुख्य चयनकर्ता? - फोटो : Amar Ujala Graphics
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल अक्तूबर की शुरुआत में खत्म होने वाला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बीसीसीआई उन्हें एक और मौका देगा या सीनियर चयन समिति की जिम्मेदारी किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी।

एजीएम में बीसीसीआई की सदस्य इकाइयों ने चयन समितियों से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए बोर्ड के पदाधिकारियों को अधिकृत कर दिया है। इसका मतलब है कि अब अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाने या उनकी जगह नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करने का फैसला बीसीसीआई के पदाधिकारी करेंगे। हालांकि, बैठक के दौरान इस संबंध में कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 4
लक्ष्मण के बाय पर पार्थिव पटेल। - फोटो : BCCI
अगरकर की जगह पार्थिव पटेल का नाम चर्चा में क्यों?
अगर बीसीसीआई सीनियर चयन समिति में बदलाव करने का फैसला करता है, तो पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवारों में शामिल हो सकते हैं। उनके नाम की चर्चा मार्च 2026 से समय-समय पर होती रही है।

पार्थिव पटेल का भारतीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रहा है। वह टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके हैं। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लिए उन्हें पांच साल से अधिक समय हो चुका है। ऐसे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह बीसीसीआई के चयनकर्ता पद से जुड़ी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

फिलहाल पार्थिव आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच हैं। गुजरात की टीम में भारतीय युवा बल्लेबाज और टीम इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल भी खेलते हैं। पार्थिव कोचिंग के साथ-साथ क्रिकेट कमेंट्री से भी जुड़े हुए हैं। हालांकि, पार्थिव पटेल को मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने को लेकर अभी बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उनका नाम फिलहाल संभावित विकल्प के तौर पर ही चर्चा में है।
विज्ञापन

3 of 4
अजीत अगरकर - फोटो : ANI
अक्तूबर में खत्म होना है अगरकर का कार्यकाल
अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके साथ उस समय शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ चयन समिति का हिस्सा थे।

अब अगरकर के कार्यकाल की अवधि पूरी होने के करीब है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने या नई नियुक्ति करने का विकल्प है। AGM में इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है और अब गेंद बीसीसीआई के पदाधिकारियों के पाले में है।
विज्ञापन

4 of 4
बीसीसीआई एजीएम 2026 - फोटो : BCCI
जूनियर चयन समिति में भी पांच पद खाली
बीसीसीआई को सिर्फ सीनियर चयन समिति को लेकर ही फैसला नहीं करना है। जूनियर पुरुष चयन समिति के सभी पांच पदों को भी भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट की चयन व्यवस्था से जुड़े कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीसीसीआई अजीत अगरकर के साथ आगे बढ़ता है या सीनियर चयन समिति की कमान किसी नए चेहरे को सौंपता है। अगर बदलाव होता है तो पार्थिव पटेल का नाम संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में है, लेकिन अंतिम फैसला बीसीसीआई को ही करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें