फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahane Mimics Shastri: रवि शास्त्री की नकल करते हुए रहाणे ने क्या कहा? वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया लोटपोट

Thu, 20 Aug 2026 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्टूडियो में रवि शास्त्री की शानदार मिमिक्री कर सबको हंसा दिया। रहाणे ने शास्त्री के अंदाज और ड्रेसिंग रूम में दिए जाने वाले जोशीले भाषण की नकल की। उनके साथ अजंय जडेजा और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
रहाणे और शास्त्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार अपने मजेदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। श्रीलंका और भारत के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान रहाणे स्टूडियो में कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। इसी दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय मुख्य कोच और दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री की ऐसी मिमिक्री की कि स्टूडियो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। रहाणे ने शास्त्री के बोलने के अंदाज, हाव-भाव और जोशीले तेवरों की हूबहू नकल की। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजंय जडेजा और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
'गेम ऑन है, उन्हें दबाव महसूस करने दो'
रहाणे ने बताया कि भारतीय टीम के मुख्य कोच रहने के दौरान रवि शास्त्री किस तरह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते थे। उन्होंने शास्त्री के अंदाज में कहा, 'दोस्तों, अब समय आ गया है। समय आ गया है। खेल शुरू हो चुका है। उन्हें दबाव महसूस करने दो। हम दबदबा बनाए हुए हैं। बस मैदान पर जाओ और अपने खेल का आनंद लो।' रहाणे ने इस दौरान शास्त्री के चेहरे के हाव-भाव और आवाज के अंदाज को भी कॉपी किया। उनकी यह मिमिक्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
 

अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
करीब दो दशक लंबे करियर पर लगा विराम
अजिंक्य रहाणे ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उनके नाम 90 मैचों में 2962 रन हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 20 मैचों में 375 रन बनाए।
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री - फोटो : ANI
कप्तान के तौर पर भी छोड़ी खास छाप
रहाणे का टेस्ट कप्तान के रूप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा। उनकी कप्तानी में भारत ने चार टेस्ट जीते और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी का सबसे यादगार दौर 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आया, जब उन्होंने मेलबर्न में भारत को शानदार वापसी दिलाई और ब्रिस्बेन के गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम का नेतृत्व किया। गाबा की जीत ने ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर लंबे समय से चले आ रहे अजेय रिकॉर्ड को खत्म किया और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे पहले रहाणे ने 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टेस्ट जीत भी दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें