फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबुधाबी टी10 लीग: अबुधाबी टीम की सहायक कोच बनीं सारा टेलर, पुरुषों की पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच

Fri, 29 Oct 2021 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

19 नवंबर से होने वाले अबुधाबी टी10 लीग में सारा को टीम अबुधाबी की सहायक कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले वो पुरुष काउंटी टीम ससेक्स की कोच भी बनीं थीं। 
 
विज्ञापन
सारा टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बैटर सारा टेलर पुरुषों की पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बन गईं। सारा को 19 नवंबर से शुरू होने वाली अबुधाबी टी10 लीग में टीम अबुधाबी की सहायक कोच नियुक्त किया गया है। सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक सारा इससे पहले इंग्लैंड में पुरुष काउंटी टीम ससेक्स की पहली विशेषज्ञ महिला कोच बनीं थीं। सारा टीम के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस के सहायक के रूप में काम करेंगी। 
विज्ञापन


टीम अबुधाबी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर की सेवाएं भी ली हैं, जो फिलहाल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच हैं। टी10 लीग में टीम अबुधाबी से जुड़ने के बाद सारा को उम्मीद है कि उनकी भागीदारी दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी की इस दुनिया में आकर आपको कई देशों के खिलाड़ियों और कोच से मिलने का मौका मिलता है। जहां यह जरूरी नहीं है कि किसी परिपाटी का अनुसरण किया जाए।

2019 में लिया था संन्यास
बत्तीस वर्षीय सारा ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा "मुझे अच्छा महसूस हो रहा है कि कोई युवा लड़की या महिला मुझे कोचिंग टीम में देख कर ये सोच सकती हैं कि उनके लिए भी यह एक अवसर होगा। वे कह सकती हैं अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो वह क्यों नहीं?"
विज्ञापन


पुरुषों के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं
सारा ने कहा,‘मुझे पुरुषों के साथ काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं होती है और मैं चुनौतियों का लुत्फ उठाती हूं। आप हमेशा यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि आप अच्छे हैं। नई टीम से जुड़ने के बाद किसी भी कोच के लिए ऐसा ही होता है।’

पुरुषों की कीच बनने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी
सारा पुरुषों की क्रिकेट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 में बिग बैश लीग की टीम ब्रिसबेन हीट ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व विकेटकीपर जूलिया प्राइस को अपना सहायक कोच नियुक्त किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें