फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ की हार के बाद संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- स्थिरता बनाए रखना जरूरी

Tue, 05 May 2026 04:44 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलएसजी और एमआई के बीच हुए मैच की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे। एमआई ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीता।
विज्ञापन
पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 का स्कोर बनाने के बाद भी एलएसजी हार गई। एलएसजी की हार के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी की आलोचना की है। 
विज्ञापन


संजय बांगड़ ने कहा कि कप्तान के तौर ऋषभ पंत को ज्यादा स्पष्टता और संयम दिखाने की जरूरत है। बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना कप्तान के तौर पर उनके फैसले लेने और बातचीत पर असर डाल सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बांगड़ ने कहा, 'अगर आप रन बना रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वह अपने फैसले लेने के मामले में और जो भी वह बात कर रहे हैं, उसमें कहीं ज्यादा स्पष्ट होते, क्योंकि एक कप्तान के लिए स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है।'

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'आप जानते हैं कि आप अंदर से उबल रहे हैं या अंदर से दुखी हैं, लेकिन फिर भी सबसे आगे रहते हुए, आपको असल में शांत रहना होता है, और ब्रॉडकास्टर्स के साथ बात करते समय हमने ऋषभ पंत में अब तक जो कुछ भी देखा है, उसमें यही कमी रही है।'
विज्ञापन


ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल में एलएसजी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम 9 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) है। बतौर बल्लेबाज भी पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। एसआरएच के खिलाफ लगाए अर्धशतक (50 गेंदों पर नाबाद 68 रन) को छोड़ दें, तो पूरे सीजन वह रनों के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। पंत 9 मैचों की 9 पारियों में महज 204 रन बना सके हैं। उनकी खराब बल्लेबाजी और कप्तानी का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें