फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कैंप में लापरवाही या हादसा?: पिच रोलर के नीचे दबकर 15 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, दो कोच के खिलाफ FIR दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर

सार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक क्रिकेट कैंप के दौरान 15 वर्षीय आरव उर्फ वीरेन चौधरी की पिच रोलर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चे कोचों के निर्देश पर पिच तैयार करने के लिए भारी रोलर खींच रहे थे, तभी हादसा हो गया। मामले में दो कोचों और क्रिकेट संघों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्रिकट कैंप में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में आयोजित एक समर क्रिकेट कैंप के दौरान 15 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव उर्फ वीरेन चौधरी के रूप में हुई है। यह हादसा 30 मई की सुबह उस समय हुआ जब वह अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट पिच तैयार करने के लिए भारी पिच रोलर खींच रहा था। पुलिस के अनुसार, रोलर खींचने के दौरान आरव उसका शिकार हो गया और उसके नीचे दबने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोचों के निर्देश पर कर रहे थे काम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे कोचों के निर्देश पर पिच तैयार करने का काम कर रहे थे। उस समय मौके पर गतिविधि की निगरानी के लिए कोई वयस्क पर्यवेक्षक मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि बच्चों से भारी उपकरण खिंचवाया जा रहा था, जबकि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

दो कोचों और क्रिकेट संघों पर मामला दर्ज
बार्शी शहर पुलिस ने मामले में दो कोचों और संबंधित क्रिकेट संघों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह पाया गया कि बच्चों से बिना किसी वयस्क निगरानी और सुरक्षा उपायों के भारी उपकरण खिंचवाया जा रहा था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जांच जारी
पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसे की परिस्थितियां क्या थीं और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना खेल प्रशिक्षण शिविरों में सुरक्षा मानकों और बच्चों से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें