फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दूसरा पहलू: दुर्गासप्तशती की उत्पत्ति का रहस्य

सार

पार्जिटर के मुताबिक, दुर्गापूजा के दौरान दुर्गाशप्तसती का पाठ एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, पर शप्तशती की उत्पति बंगाल में नहीं हुई। उन्होंने इसकी रचना स्थली पद्मावती (उज्जैन) और मांधाता तीर्थ (ओंकारेश्वर) को मानते हुए पश्चिमी भारत को सिद्ध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि पर देवी दुर्गा की आराधना का महत्व - फोटो : अमर उजाला


मार्कंडेय पुराण का आरंभ वेदव्यास के शिष्य जैमिनि द्वारा महाभारत के विषय में मार्कंडेय ऋषि से पूछे गए चार प्रश्नों के साथ होता है। पहला, निर्गुण परमात्मा वासुदेव ने मानव रूप क्यों धारण किया? दूसरा, द्रौपदी पांच भाइयों की पत्नी क्यों बनी? तीसरा है कि बलराम ने ब्रह्महत्या का प्रायश्चित्त केवल तीर्थयात्रा से ही क्यों किया? चौथा, द्रौपदी के पांच अविवाहित पुत्र अश्वत्थामा द्वारा क्यों मारे गए, जबकि उनके सहायक महान पांडव और स्वयं भगवान श्रीकृष्ण थे? मार्कंडेय इन प्रश्नों को सुनकर जैमिनि को विंध्याचल के बुद्धिमान पक्षियों के पास जाने की सम्मति देते हैं। इस प्रकार इन प्रश्नों के उत्तर पक्षियों द्वारा चौथे से सातवें अध्याय में दिए हुए हैं।


पाश्चात्य विद्वान फ्रेडरिक ईडन पार्जिटर ने 1904 ईस्वी में मार्कंडेय पुराण का विद्वत्तापूर्ण अंग्रेजी अनुवाद किया था। वह लिखते हैं कि महाभारत में देवी के काली, भद्रकाली, महाकाली और चंडी नाम आए हैं, जबकि आठवीं शती के महाकवि भवभूति ने 'मालती-माधवम्' में देवी के लिए चामुंडा शब्द का प्रयोग किया है। सप्तशती का एक महिमाशाली श्लोक है-'सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते।।' यह श्लोक मार्कंडेय पुराण (88/9) में भी है और देवी भागवत (7/30/66) में भी। देवी की महिमा से भरा यह प्रसिद्ध श्लोक नागौर जिले में स्थित दधिमथी माता मंदिर के सभा मंडप में लगे अभिलेख में है। गणना करने पर यह अभिलेख 608 ईस्वी का बैठता है।


पार्जिटर के मुताबिक, दुर्गापूजा के दौरान दुर्गाशप्तसती का पाठ एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, पर शप्तशती की उत्पति बंगाल में नहीं हुई। उन्होंने इसकी रचना स्थली पद्मावती (उज्जैन) और मांधाता तीर्थ (ओंकारेश्वर) को मानते हुए पश्चिमी भारत को सिद्ध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next