फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना बड़ी है या सेवा और सज्जनता

Mon, 25 Feb 2013 09:59 PM IST
शिवकुमार गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा भोज के दरबार में एक दिन सभासदों में इस बात पर बहस होने लगी कि भक्ति और साधना बड़ी है या सेवा और सज्जनता। इस बहस पर महाराजा भोज भी कोई निर्णय नहीं दे पाए।
विज्ञापन


एक दिन महाराजा भोज हिंसक पशु का शिकार करने जंगल में गए। वह निर्जन वन में भटक गए। भीषण गर्मी में उन्हें तेज प्यास लगी हुई थी, पर दूर-दूर तक पानी नहीं दिख रहा था। उन्हें कुछ ही दूरी पर किसी साधु की कुटिया दिखाई दी। वह कुटी तक पहुंचते-पहुंचते पानी-पानी चिल्लाकर मूर्छित हो गए। साधु समाधि में लीन थे। शोर सुनकर उनकी समाधि भंग हुई।

उन्होंने तत्काल अपने कमंडल से जल निकालकर महाराज के मुख पर छिड़क दिया। उन्हें पानी पिलाया। महाराजा की जान में जान आई। राजा भोज ने हाथ जोड़कर कहा, महाराज, आपकी समाधि मेरे कारण भंग हुई, इसका मुझे बेहद अफसोस है।
विज्ञापन


संत ने हंसते हुए कहा, वत्स, इस समय मुझे समाधि में जो आनंद मिल रहा था, उससे कहीं ज्यादा संतोष तुम्हें पानी पिलाकर, तुम्हारे प्राण बचाकर मिल रहा है। भक्ति और सेवा, दोनों ही ईश्वर को प्राप्त करने के साधन हैं। यदि मैं साधना-समाधि में लगा रहता और तुम प्यासे होने के कारण प्राण त्याग देते, तो ईश्वर मुझे कभी क्षमा नहीं करता। उस दिन महाराजा भोज की जिज्ञासा का स्वतः समाधान हो गया कि भक्ति की तुलना में सेवा का महत्व अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें