फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ में आतंकियों की मदद कर रहा है पाक: शिंदे

Sun, 21 Oct 2012 11:49 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को देश में अशांति फैलाने का दोषी करार दिया है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से प्रशिक्षित आतंकवादियों को भेज रहा है। ताजा खुफिया सूचना में इस बात की जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को सावधान रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान से व्यापार बढ़ाने और विश्वास बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों के बावजूद पड़ोसी देश का एक तबका अशांति फैलाने का प्रयास करता रहता है। गृह मंत्री ने नई खुफिया सूचना की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इस सूचना पर पूरी तरह सतर्क हैं और त्यौहारों के इस मौसम में सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है।

गौरतलब है कि आईएसआई सरीके पाकिस्तानी शासन की कुछ एजेंसियां आतंकी हमले कराने की कोशिशों के साथ मादक पदार्थ और नकली नोटों की तस्करी में भी शामिल हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से भी पाक एजेंट काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा है कि भले वहां शांति वापस आ गई हो, लेकिन राज्य में हालात अभी ऐसे नहीं हुए हैं कि सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती पूरी तरह हटा ली जाए। शिंदे के मुताबिक  उनके हाल के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान आम लोगों ने सैन्य तैनाती को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन हमारी एजेंसी के मुताबिक सैन्य तैनाती आतंकियों के लिए बड़े रोधक का काम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें