फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों में जीवन

Sat, 07 Dec 2013 10:22 PM IST
हरेकृष्ण उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों में जीवन
विज्ञापन

कई बार चीजों को हम
उनके रंगों से याद रखते हैं
रंगों को कई बार हम
रंग की तरह नहीं फूल, चिड़िया या स्त्री की तरह देखते हैं
रंगों की दुनिया इतनी विविध, इतनी विशाल, इतनी रोचक है कि
कई बार हमें लगा है कि
हम आदमी से नहीं रंगों से करते हैं प्यार
रंगों से ही नफरत
कुछ रंग इतने प्यारे कि
हम उन्हें पोशाक की तरह पहनना
चाहते हैं
कुछ लोगों की कुछ रंगों से नफरत भी ऐसी ही
हम हर रंग को फूल की तरह देखें
अपने पसंदीदा फूल की तरह
तो कम हो कुछ रंग भेद - मुझे ऐसा
लगता है कि
रंग को हम सिर्फ फूल की तरह देखें तो हर रंग से हो जाए धीरे-धीरे प्यार
ढेर सारे रंगों से कर-करके प्यार
बनाया जाए एक विविधवर्णी संसार...

-हरेकृष्ण उपाध्याय
इनके शब्द हमारे समय में कविता की संभावना को आगे बढ़ाते हैं। लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें