फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रकृति: गहरे रहस्यों को जानें, इच्छाओं-पूर्वाग्रहों से अलग... ब्रह्मांड की संरचना का पता लगाना साहस का काम

कार्ल सैगन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 06:06 AM IST

सार

प्रकृति का हर पहलू एक गहरे रहस्य को उजागर करता है। जो लोग ब्रह्मांड की संरचना का पता लगाने का साहस रखते हैं, भले ही वह उनकी इच्छाओं और पूर्वाग्रहों से अलग हो, वे ही अंत में इसके सबसे गहरे रहस्यों को जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन धारा: प्रकृति के गहरे रहस्य - फोटो : अमर उजाला


लोग यह भी कहते हैं कि वैज्ञानिक रोमांटिक नहीं होते, कहते हैं कि खोजबीन करने का उनका जुनून दुनिया की खूबसूरती और रहस्य को छीन लेता है। लेकिन क्या यह जानना रोमांच भरा नहीं है कि दुनिया असल में कैसे काम करती है। मुझे लगता है कि हर बच्चा जन्मजात वैज्ञानिक होता है, उसके भीतर बहुत सारी क्षमताएं हैं, जो वह विज्ञान को दे सकता है, लेकिन फिर समाज उसे हरा देता है। और वहीं कुछ बच्चे विज्ञान के प्रति अपने आश्चर्य और उत्साह के साथ सिस्टम से बाहर निकल आते हैं।


मेरे सपनों को पंख देने का काम माता-पिता ने किया, जो विज्ञान के बारे में कुछ नहीं जानते थे, फिर भी उन्होंने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कभी नहीं कहा कि वकील या डॉक्टर बनना बेहतर होगा। उन्होंने इतना कहा कि तुम अगर विज्ञान के बारे में जुनूनी हो, तो हम अपनी पूरी क्षमता से समर्थन करेंगे।


युवाओं को समझना होगा

हमारे युवाओं को समझना होगा कि हम अनमोल हैं, क्योंकि हम सोच सकते हैं। हमें अपने भविष्य को प्रभावित करने और शायद नियंत्रित करने का विशेषाधिकार है। पृथ्वी पर जीवन के लिए लड़ना हमारा दायित्व है, न केवल अपने लिए, बल्कि उन सभी मनुष्यों और अन्य लोगों के लिए, जो हमसे पहले आए और जिनके हम आभारी हैं।


प्रकृति का हर पहलू एक गहरे रहस्य को उजागर करता है और हमारी आश्चर्य और विस्मय की भावना को छूता है। जो अस्तित्वहीन ज्ञान का दिखावा करते हैं, वे अंधविश्वास के क्षणभंगुर आराम को पसंद करते हैं। वे दुनिया का सामना करने के बजाय उससे बचते हैं। लेकिन जो लोग ब्रह्मांड की संरचना का पता लगाने का साहस रखते हैं, भले ही वह उनकी इच्छाओं और पूर्वाग्रहों से अलग हो, वे ही अंत में इसके सबसे गहरे रहस्यों को जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next