कई डॉक्टर हर दिन नियमित समय पर सोने और जागने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके लिए अलार्म सेट करना याद रखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन आपको हफ्ते भर के लिए नियमित नींद का समय तय करने देते हैं। आप अपनी व्यस्तता के अनुसार हर दिन के लिए अलग-अलग समय तय कर सकते हैं। अगर आप सप्ताहांत पर एक अतिरिक्त घंटा सोना चाहते हैं, तो आप खास दिनों के लिए अलग-अलग सोने और जागने का समय तय कर सकते हैं।
आईफोन पर, आइओएस हेल्थ ऐप खोलें, स्क्रीन के नीचे ब्राउज पर टैप करें और हेल्थ कैटेगरी मेनू में स्लीप चुनें। स्लीप स्क्रीन पर आप अपने सप्ताह भर के लिए नियमित सोने और जागने का समय तय कर सकते हैं, और अलार्म का प्रकार चुन सकते हैं। कई एंड्रॉइड फोन पर अलार्म प्रकार के साथ एक सरल दैनिक नींद का समय तय करने के लिए क्लॉक ऐप खोलें और स्क्रीन के निचले भाग में बेडटाइम आइकन पर टैप करें। सोने से पहले जब आप फोन को स्क्रॉल करते रहते हैं, तो अपने फोन को आपको बहुत अधिक जगाए रखने से रोकना एक अन्य चुनौती है। आईफोन के हेल्थ ऐप में, स्लीप सेटिंग पर वापस जाएं और फुल शेड्यूल और विकल्प पर टैप करके चुनें कि आपको कब तनाव मुक्त होने के लिए रिमाइंडर चाहिए, अपनी नींद का लक्ष्य तय करें और पता करें कि आप बिस्तर पर कितनी बार फोन तक पहुंचते हैं।
आप अपने शेड्यूल को एप्पल के स्लीप फोकस टूल से भी यहां कनेक्ट कर सकते हैं। गीतों की एक छोटी सूची या पॉडकास्ट एपिसोड खुद बंद हो सकता है, पर अगर आप आईफोन पर अपनी पसंदीदा ऑडियो सुनकर सोना चाहते हैं और नहीं चाहते कि डिवाइस पूरी रात चले, तो क्लॉक ऐप खोलें और टाइमर सेट करें। ध्यान रहे ये उपकरण आपकी मदद के लिए हैं, यदि आपको वास्तव में नींद से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो फोन का उपयोग कर कृपया तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।