फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

घर के काम से अलग भी होता है 'मेंटल लोड', रिश्तों में बढ़ा सकता है तनाव

जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Aug 2026 05:26 AM IST

सार

जरूरी नहीं कि रिश्तों में तनाव की वजह हमेशा बड़ी ही हो। कई बार छोटी-छोटी घरेलू जिम्मेदारियां भी इसकी वजह बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों में दरार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


क्लीवलैंड के डैन और मेगन निकोल्स की शादी को 10 साल से अधिक हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनके रिश्ते में अक्सर मेगन के ‘मेंटल लोड’ को लेकर बहस होती थी। इससे उनके रिश्ते में तनाव बहुत बढ़ गया। आखिरकार, दोनों ने ‘मेंटल लोड कोच’ जैक वॉटसन की मदद ली।


वॉटसन घर चलाने में होने वाली उस मेहनत को समझाते हैं, जो अक्सर दिखाई नहीं देती। वह घरेलू जिम्मेदारियों को संतुलित करने की रणनीति भी बताते हैं। वह यह समझने में मदद करते हैं कि घर का काम सिर्फ हाथों से किया जाने वाला काम नहीं है। उसके पीछे योजना बनाना, चीजों को याद रखना और यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि काम पूरा हो। उनके मुताबिक, कपड़े धोकर तह कर देना सिर्फ 80 फीसदी काम है; उन्हें सही जगह रखना और डिटर्जेंट खत्म होने से पहले नया लाना 100 प्रतिशत। वॉटसन भी मेंटल लोड की समस्या से जूझ चुके हैं। घर के बड़े फैसलों और जिम्मेदारियों का मानसिक बोझ उनकी पत्नी पर पड़ता था। हालात बदतर होने पर दोनों कुछ समय के लिए अलग भी रहे। बाद में उन्होंने समस्या को समझा और अपने व्यवहार में बदलाव किया। उनकी सलाह का मूल-मंत्र सरल है-घर के काम में ‘मदद’ मत कीजिए, जिम्मेदारी साझा कीजिए। ‘केचअप कहां है?’ जैसे सवाल पूछने के बजाय पहले खुद उसे तलाशिए, क्योंकि हर छोटी चीज के लिए पार्टनर से उम्मीद लगाना भी उस पर मानसिक बोझ डालता है।


मेंटल लोड रिश्तों में तनाव, थकान, भावनात्मक दूरी और यहां तक कि तलाक का कारण बन सकता है। इसके उलट, जब दोनों साथी घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बराबर संभालते हैं, तो रिश्ते में बातचीत, भरोसा और नजदीकी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next