फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

और, क्या चल रहा है: इस तरह के सवाल आपको भी उलझन में डालते हों, तो यह सिर्फ आपकी ही परेशानी नहीं है

जैन्सी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 26 Apr 2026 07:46 AM IST

सार

अगर इस तरह के सवाल आपको भी उलझन में डालते हों, कि क्या जवाब दिया जाए, तो यह सिर्फ आपकी ही परेशानी नहीं है...
विज्ञापन
विज्ञापन
शब्दों का छोटा-सा बदलाव भी बातचीत में बड़ा फर्क ला सकता है। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट


बातचीत की शुरुआत को ज्यादा जीवंत, असरदार और दिलचस्प बनाने के लिए मैंने कुछ विशेषज्ञों से बात की। डॉ. ब्रूक्स के अनुसार, बातचीत की शुरुआत करने वाले वाक्य ऐसे होने चाहिए, जो सामने वाले को अलग तरह से जवाब देने का मौका दें। मसलन, कार्यस्थल पर आप पूछ सकते हैं कि प्रेजेंटेशन कैसा रहा? या आपको इस प्रोजेक्ट में किस चीज ने आकर्षित किया? ऐसे सवाल दर्शाते हैं कि आप सामने वाले की परवाह करते हैं। वहीं, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की प्रो. लेस्ली जॉन का मानना है कि किसी की तारीफ करके भी बातचीत की शुरुआत की जा सकती है। तारीफ संवाद को जीवंत और रोचक बना देती है।


शब्दों का छोटा-सा बदलाव भी बातचीत में बड़ा फर्क ला सकता है। प्रोफेसर लेस्ली जॉन के मुताबिक, ‘आप कैसे हैं?’ की जगह ‘आप कैसा महसूस कर रहे हैं?’ पूछना बेहतर होता है। इससे बातचीत आसान और दिलचस्प बन जाती है, क्योंकि इसके कई जवाब हो सकते हैं। सलाह या सुझाव मांगकर भी बातचीत को प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रोफेसर एलिसन वुड ब्रूक्स के अनुसार, किसी से सलाह मांगना बातचीत की सबसे भरोसेमंद रणनीतियों में से एक है, क्योंकि ऐसा करके आप उसके प्रति सम्मान जताते हैं और उसे एक स्पष्ट भूमिका देते हैं।

लोगों से उनकी पसंद के बारे में पूछना बातचीत को रोचक बनाने का आसान तरीका है। ऐसा करने से वह बातचीत में दिलचस्पी लेने लगता है। हाल ही में जब मैंने अपनी बिल्ली के नाम को लेकर दोस्तों से सुझाव मांगे, तो बातचीत मजेदार और जीवंत हो गई। डॉ. ब्रूक्स ने बताया, ‘बिल्ली का नाम रखने वाली यह बातचीत खास थी, क्योंकि इसमें कोई जोखिम नहीं था और रचनात्मकता की पूरी गुंजाइश थी।’ उनका कहना है कि यही तत्व एक बेहतरीन बातचीत की पहचान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next