फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर चढ़ती भंग मुबारक

Tue, 26 Mar 2013 11:38 PM IST
सुधीर विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली की हुड़दंग मुबारक। सिर पर चढ़ती भंग मुबारक। ढोलक, तबला, चंग मुबारक। इसका उसका संग मुबारक। कच्ची दारू तुम्हें मुबारक। पक्की दारू तुम्हें मुबारक।
विज्ञापन


आज दुकानें बंद रहें तो, कल की रक्खी तुम्हें मुबारक। कैरेक्टर की ढील मुबारक। मुन्नी का बदनाम मुबारक। गुंडों में फंसती रजिया की, चाल मुबारक ढाल मुबारक। तुम्हें जलेबी बाई मुबारक। ‘ऊलाला’ की ताल मुबारक। डर्टी पिक्चर में विद्या के, बाल मुबारक गाल मुबारक। लेडी गागा तुम्हें मुबारक।

डेल्ही-वेली तुम्हें मुबारक। नहीं समझ में आए फिर भी, कोलाबरी की ताल मुबारक। चिकनी चमेली तुम्हें मुबारक। छिपके अकेली तुम्हें मुबारक। खिड़की पर आई छन्नो की, बिछी चटाई तुम्हें मुबारक। फेवीकोल की चिपक मुबारक। चुलबुल जी की लपक मुबारक। और दबंग की धमक मुबारक।
विज्ञापन


सरकारों का बजट मुबारक। महंगाई का गजट मुबारक। हाथों में तलवार चमकती, चांदी वाला मुकुट मुबारक। वारिस और खानदान मुबारक। नए-नए अरमान मुबारक। बयालिस के होकर भी उनको, कुंवारेपन की शान मुबारक। मोदी का अवतरण मुबारक। आडवाणी का पतन मुबारक।

सत्ता में आने की खातिर, जोड़-तोड़ और जतन मुबारक। ममता का बंगाल मुबारक। वामपंथ बेहाल मुबारक। सर्वहारा के पेट की खातिर, महंगे चावल-दाल मुबारक। नेताओं की हंसी मुबारक। जनता की बेबसी मुबारक। मजदूरों की झुकी कमर और, कृषकों की खुदकुशी मुबारक। घोटालों का जश्न मुबारक।

चौटालों का हुस्न मुबारक। नोटों के अंबर में उड़कर, फिर तिहाड़ की तपन मुबारक। लॉन मुबारक, शान मुबारक। लुटे खेत-खलिहान मुबारक। सुंदर मेट्रो ट्रेन मुबारक। मार दिया वह चैन मुबारक। नक्सल का संग्राम मुबारक। माओ का भी नाम मुबारक। बंदूकें हथियार थामकर, धांय मुबारक,हाय मुबारक।  
         
उजड़ गए वे गांव मुबारक। दूर हुई वह छांव मुबारक। देहाती दुनिया की चलती, चटक गई वह नाव मुबारक। जाति मुबारक, वोट मुबारक। राजनीति की चोट मुबारक। लोगों को जो धर्म लड़ाए, उन धर्मों की खोट मुबारक। मंदिर-मस्जिद तुम्हें मुबारक।
विज्ञापन


मेले-ठेले तुम्हें मुबारक। साधु-संतों की दुनिया की, चमक-मुबारक दमक मुबारक। अन्ना और केजरी मुबारक। पोल-खोल का खेल मुबारक। रामदेव की योग-कलाएं, राजनीति का खोल मुबारक। पीएम बाबा तुम्हें मुबारक। मौनी बाबा तुम्हें मुबारक। मैडम जितनी चाबी भर दें, उतना चलना तुम्हें मुबारक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें