फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेहत: एक तरह की चाय सबको पसंद नहीं आती, स्वस्थ रहने के लिए के लिए व्यायाम और अच्छी नींद जरूरी

क्रिश्चियन ब्रैकेनरिज, स्विनबर्ग यूनिवर्सिटी में रिसर्च फेलो Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 May 2024 05:00 AM IST

सार

खान-पान में सतर्कता रखें, जहां मौका मिले वहां पैदल चलने से न चूकें, हंसे-खिलखिलाएं, जिसमें आपको खुशी मिलती है, वह जरूर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई


स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फिलहाल जो चिकित्सकीय तौर पर सर्वमान्य दिशानिर्देश हैं, उनमें हफ्ते में ढाई से पांच घंटे के सामान्य से कठोर व्यायाम की बात शामिल है। लेकिन नवीनतम शोध बताते हैं कि सामान्य व्यायामों के अलावा आप अमूमन जो शारीरिक गतिविधियां करते हैं, वे भी आपको स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आप बैठते हैं, खड़े होते हैं, चलते हैं, सांस लेते हैं, ये सब हल्के-फुल्के व्यायाम ही तो हैं। 


हमने करीब दो हजार वयस्कों पर एक शोध किया, जिन्होंने ऐसे सेंसर पहने थे, जो उनके शारीरिक व्यवहार की व्याख्या कर रहे थे। हमने 24 घंटों तक उनके व्यवहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके शरीर में हो रहे हजारों बदलावों को नोट किया। हमने देखा कि बैठने, खड़े होने, हल्की व मध्यम तीव्रता की गतिविधियों से भी शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। देखा कि अगर आप हल्की तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि, मसलन, हर मिनट में सौ कदम चलना, कर रहे हैं, तो भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। वॉशरूम तक जाते हैं या दोस्तों के साथ थोड़ा-बहुत चलते हैं, तो इससे भी फर्क पड़ता है। खासकर, टाइप-2 मधुमेह वाले रोगियों में तो यह काफी कारगर है। 


ऐसे व्यायामों की खासियत है कि ये नियमित अंतराल पर दिन में कई बार हो जाते हैं। दोपहर भोजन के बाद 300 कदम चलना क्या कोई मुश्किल काम है? जब आप यह रोजाना करते हैं, तभी इसके जादू को महसूस कर सकेंगे। हालांकि ये निष्कर्ष प्रारंभिक हैं और हृदय रोग व मधुमेह को ध्यान में रखते हुए केवल 24 घंटों को आधार बनाकर इन्हें सत्यापित किया गया है। पुष्टि के लिए इसे गहराई से समझना होगा। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी हैं, पर हम इस प्रयोग को समझाना चाहते हैं कि स्वस्थ रहना सिर्फ इस पर ही निर्भर नहीं करता। जो लगातार दिमाग चलाते हैं, वे छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। खान-पान में सतर्कता रखें, जहां मौका मिले, वहां पैदल चलने से न चूकें, हंसे-खिलखिलाएं, जिसमें आपको खुशी मिलती है, वह जरूर करें। तब जो आप महसूस करेंगे, वह स्वस्थता नहीं तो और क्या है!  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next