फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाएं

Sat, 31 Jan 2015 09:00 PM IST
रामकुमार आत्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन







स्वयं साथ नहीं देंगी
किसी का
लेकिन जो कोई भी
साथ चलता है हवाओं के
उन्हें पहुंचा देती हैं वे
कहीं से कहीं
ऐसे लोग दर्ज करवा लेते हैं
इतिहास में अपना नाम
लेकिन उस इतिहास को, इतिहास में
दिशाहीनों का इतिहास कहा जाता है।
-----------------------

हवाएं जानती हैं

हवाएं जानती हैं
बहुत अच्छी तरह से

कि उनका रूख मोड़ने की ताकत
सिर्फ उस छाती को छोड़कर
किसी में नहीं है

जो खोलकर कमीज के बटन
तानकर खुद को खड़ी हो जाती है
उसके सामने
पसलियां तुड़वाकर भी
पीछे नहीं हटने का संकल्प लिए हुए।

-----------------


जोश

उसने जोश में आकर उठा लिया था झंडा
झंडा कुछ देर तक फहराता रहा
लोगों को अच्छा भी लगा
उसकी प्रशंसा भी हुई।

कुछ देर बाद
ऐसा भी समय आया
कि तेज हवाओं का एक तेज झोंका,
फुंफकारता हुआ आया,
और उखाड़ ले गया झंडे को

अब झंडे का कोई अता-पता नहीं था
कि वह कहां है?
अस्पताल में है, जहां चल रहा है
उसकी टूटी हड्डियों का इलाज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें