फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुशहाल परिवार: जिसे झुकना आ गया वह बाजी मार गया... विनम्र बनें और सहना सीखें

डॉ. विश्वामित्र महाराज Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 05:00 AM IST

सार

शास्त्रों और महान लोगों की ज्यादातर शिक्षाएं गृहस्थों को केंद्रित कर वर्णित की गई हैं। सुखी दांपत्य जीवन और खुशहाल परिवार के लिए आवश्यक है कि एक-दूसरे का सम्मान करें तथा झुकना व सहना सीखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला


वस्तुत: सुखी और शांत जीवन का आधार, तो प्रेम ही है। संतजन कहते हैं-‘फिर कर देखा जगत जो, जहां प्रेम लवलेश। वहां तो सुख रस है कुछ, शेष है कष्ट कलेश।। मित्र बंधु संबंध में, स्नेह सूत है सार। प्रेम बिना नीरस सभी, अपना पर संसार।।’ कहने का मतलब है कि जिस परिवार में प्रेम होता है, सभी सदस्यों में मेलजोल अच्छा होता है और सब अपने-अपने कर्तव्यों को ठीक-ठीक निभाते हैं, वहां शांति और संपन्नता रहती है। एक महिला बहुत बड़े संत की शिष्या थी। वह अपने नवविवाहित पुत्र और बहू को संत जी से आशीर्वाद दिलाने के लिए ले गई। सबने संत को प्रणाम किया और बैठ गए। लड़का उच्छृंखल स्वभाव का था। उसकी साधु-संतों और धर्म-कर्म में आस्था नहीं थी। वह भगवान और धर्म का मखौल उड़ाता था तथा साधु-संतों को समाज पर बोझ समझता था। बेटे के स्वभाव से दुखी मां ने संत जी से प्रार्थना की, ‘गुरुदेव कृपया आशीर्वाद दीजिए, ताकि मेरे बेटे की उद्दंडता दूर हो जाए और सन्मार्ग पर चलने लगे।’ यह आज आपके पास भी बड़ी मुश्किल से आया है, मेरे कहने से नहीं, बल्कि पत्नी के कहने पर आया है। संत ने पूछा-‘बेटा तुम्हारे कितने हाथ हैं?’ लड़के ने कहा, ‘यह भी कोई पूछने वाली बात है, दो हैं।’ ‘और पत्नी के?’ लड़के ने खीझकर जवाब दिया, ‘उसके भी दो।’ संत ने फिर पूछा, ‘दोनों के मिलाकर कितने हुए?’ ‘चार’। संत ने फिर कहा-‘बेटा! पांव कितने हैं।’ लड़का क्रोधित हो गया और अधिक झुंझलाकर कहा, ‘दो मेरे, दो मेरी पत्नी के और दोनों के मिलाकर चार।’ संत ने कहा, ‘शाबाश बेटा! जब पति-पत्नी सदाचारी जीवन व्यतीत करते हैं अर्थात धर्मानुकूल चलते हैं, तो चतुर्भुज हो जाते हैं। और यदि शास्त्र विरुद्ध दुराचारी जीवन-यापन करें, तो बिल्कुल पशुवत चतुर्पाद हो जाते हैं। अर्थात झूठ, भ्रष्टाचार, चोरी, बेईमानी तथा हेरा-फेरी धन तो दे सकते हैं, लेकिन शांति नहीं।’ महाराज ने कहा, ‘बेटा! गलत तरीके से एक अर्थ के मिलने पर अनेक अनर्थ भी साथ हो जाते हैं।’ संत की बात सुनकर युवक के अंदर सनसनी दौड़ गई और हाथ जोड़कर बोला, ‘मैं आपके उपदेश का सदा ध्यान रखूंगा।’ महाराज बोले-‘धन्यवाद बेटा! सुखी दांपत्य जीवन के लिए एक बात और याद रखना, जिंदगी में झुकना सीखना, जिसे झुकना आ गया, वह बाजी मार गया।’


सूत्र: विनम्र बनें और सहना सीखें

आज के युग में पति पत्नी के आगे, तो पत्नी पति के आगे नहीं झुकती, कहते हैं-हम किस बात में कम हैं? बाद में दोनों कचहरी में मिलते हैं। सास-बहू एक-दूसरे का सम्मान नहीं करतीं। बाद में परिवार में कलह होता है। इसलिए यह न सोचें कि झुकना, सहना या विनम्र होना कमजोरी की निशानी है, बल्कि ये तो शूरवीरता और महानता के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next