फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुशियां ऐसे भी जिंदगी में दस्तक देती हैं: वफादार साथी ही नहीं, 'थेरेपी' की तरह भी काम करते हैं पालतू जानवर

डाना जी स्मिथ, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: Pavan Updated Sun, 29 Mar 2026 06:58 AM IST

सार

हमारे जीवन में खुशियां कई तरीके से दस्तक देती हैं। अगर आप काफी तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं तो आपको थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। आप एक पालतू जानवर घर ला सकते हैं, क्योंकि पालतू जानवर सिर्फ वफादार साथी नहीं हैं, बल्कि वे तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्राकृतिक ‘थेरेपी’ की तरह काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशियां ऐसे भी जिंदगी में दस्तक देती हैं - फोटो : FreePik


अनुसंधान से पता चलता है कि कुत्ते और अन्य पालतू जानवर आपको ज्यादा सेहतमंद रखते हैं। जिनके पास पालतू जानवर होते हैं, वे उन लोगों की तुलना में शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय होते हैं, जिनके पास नहीं होते। कुछ अध्ययन बताते हैं कि बिल्ली पालने से रक्तचाप कम रहता है, हृदय रोग का खतरा घटता है और हृदयाघात के बाद मृत्यु दर कम होती है।


2019 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कुत्ता रखने वालों का 10 साल में किसी भी कारण से मरने का जोखिम 24 प्रतिशत कम था। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने तो एक बयान जारी कर कहा कि कुत्ता पालना ‘दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने का एक सही तरीका हो सकता है।’ ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी में एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. एड्रियन बॉमन कहते हैं कि पालतू जानवर रखने के बड़े फायदे हैं, खासकर अकेलेपन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में। हालांकि, स्वीडन की उप्साला यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और पूर्व पशु चिकित्सक, टोव फॉल ने कहा, ‘यह पता लगाना मुश्किल है कि कुत्ते लोगों को ज्यादा सेहतमंद बनाते हैं या फिर सेहतमंद लोगों के पास कुत्ते होने की संभावना ज्यादा होती है।’


अगर आप बहुत कमजोर हैं और अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाते, तो आपके पपी लाने की संभावना बहुत कम होती है। बेशक, पालतू जानवर कभी-कभी आपकी जिंदगी में तनाव भी बढ़ा देते हैं। उन्हें घर में रहने की ट्रेनिंग देना बहुत परेशान करने वाला हो सकता है, डॉक्टर का खर्च महंगा पड़ सकता है, और उसे खोना दुखद हो सकता है। डॉ. काजी कहते हैं कि कुत्तों को पालने में बहुत मेहनत लगती है, और पैस भी काफी खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, सबसे जरूरी बात है कि वे जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next