फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चुनावों में विदेशी दखल: मस्क के फैसले से भारत में गर्माया मुद्दा, सियासत छोड़ देशहित में एकजुट हों राजनीतिक दल

अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 03:59 AM IST

सार

चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने संबंधी अनुदान रद्द करने के ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क के निर्णय ने भारत के चुनावों में विदेशी दखल का मुद्दा फिर गर्मा दिया है। जरूरी है कि सभी राजनीतिक दल सियासत से परे देश की संप्रभुता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा के लिए एकजुट हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला


न्यूजक्लिक विवाद में कथित आरोप लगे कि इसे चीन से जुड़े स्रोतों से धन प्राप्त हुआ, जिसका उद्देश्य देश में सरकार विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देना था। लोकसभा चुनाव के वक्त माइक्रोसॉफ्ट ने डीपफेक व एआई के गलत उपयोग के जरिये चीन की तरफ से भारतीय चुनावों को लेकर खतरों के प्रति सचेत भी किया था। इस तथ्य को अलक्षित नहीं किया जा सकता कि अमेरिका ने चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के नाम पर जो अनुदान रोका है, वह अब तक किसी न किसी के हाथ में तो जाता रहा ही होगा और किसी न किसी तरह यह खर्च भी होता रहा होगा। विदेशी हस्तक्षेप का अदृश्य हाथ न केवल चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करता है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है। लिहाजा जब तक विवरणों की जांच न हो, तब तक आशंकाएं तो बनी ही रहेंगी। इसमें संदेह नहीं कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पवित्रता की रक्षा करके ही भारत यह सुनिश्चित कर सकता है कि विकास और तरक्की की उसकी राह विदेशी चालों के बजाय अपने ही लोगों की इच्छा से निर्देशित हो। ऐसे में जरूरी है कि सभी राजनीतिक दल देश की संप्रभुता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा के लिए एकजुट हों। सरकार व चुनाव आयोग साइबर सुरक्षा व डिजिटल निगरानी बढ़ाएं और आम नागरिक इतने जागरूक तो बनें ही कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं के जाल में न फंसें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next