फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

समाज : पिता होना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, उनका सक्रिय जुड़ाव परिवार को देता है मजबूती

निक्की मार्टिन साथ में एलेना मेरेंडा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Jun 2025 06:40 AM IST

सार

आज फादर्स डे पर यह समझें कि जब पिता बच्चों से सक्रिय जुड़ाव रखते हैं, तो वे परिवार अधिक मजबूत और बच्चे अधिक आत्मविश्वासी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फादर्स डे - फोटो : freepik


माताएं घर के बाहर कितना काम करेंगी, इसे कई कारक प्रभावित करते हैं, लेकिन इनमें से एक महत्वपूर्ण कारक है परिवार में पिता की भूमिका। आजीविका कमाने वाले बेहद पारंपरिक दृष्टिकोण वाले पिता अक्सर ज्यादा देर तक काम करते हैं, जिससे परिवार और काम को लेकर तनाव हो सकता है। जब माता और पिता परिवार में मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं, तो माताएं अक्सर बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर जाने में तब अधिक सहज महसूस करती हैं, जब पिता सक्रिय रूप से बच्चों के साथ जुड़े होते हैं, और तभी वह पिता पर एक साथी और देखभालकर्ता के रूप में भरोसा करती है।


माता-पिता को यह तय करना होगा कि उनके परिवार के लिए क्या सबसे अच्छा है। किफायती और सुलभ बाल देखभाल परिवार के इस निर्णय के लिए महत्वपूर्ण है कि माता-पिता घर से बाहर काम करेंगे या नहीं। एक सर्वेक्षण में ज्यादातर पिता (90 प्रतिशत) बताते हैं कि बच्चों का पालन-पोषण करना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। पिता बच्चों को अनोखे और विविध अनुभव प्रदान करते हैं, और बच्चों के दीर्घकालिक विकास को प्रभावित करते हैं। एक सक्रिय पिता अधिक खुश और स्वस्थ रहते हैं तथा भावी पीढ़ियों को इससे परिवार में भागीदारी और लैंगिक समानता की सीख भी मिलती है। जब पिता अपने छोटे बच्चों के जीवन में शामिल होते हैं, तो बेटियों की कॅरिअर संबंधी आकांक्षाएं अधिक होती हैं तथा उनके बेटों के अच्छे जीवन साथी बनने की संभावना अधिक होती है।


यदि बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा में माता-पिता दोनों की भूमिका हो, तो यह बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा। लेकिन अक्सर पुरुष (जो खुद को मुख्य कमाने वाले के रूप में मानने के लिए समाजीकृत होते हैं) बच्चों के प्रारंभिक शिक्षक के रूप में काम करने का जोखिम नहीं उठा सकते। हमारे बच्चे ऐसी दुनिया में सही ढंग से बड़े नहीं हो सकते, जहां केवल मां ही उनका पालन-पोषण करें। बच्चों को माता-पिता, दोनों की जरूरत होती है, चाहे वह घर हो या प्रारंभिक शिक्षा या देखभाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next