आईएनएक्स मीडिया जांच में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर रहे पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम अब 26 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में हैं।
वर्ष 2015 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े पर नजर डालें, तो वह उससे एक साल पहले दर्ज किए गए आर्थिक अपराधों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्शाता है। लेकिन अगर कोई एक दशक पीछे के आंकड़े को देखे, तो आंकड़े ठीक इसके विपरीत हैं।