प्रशासन को चाहिए कि वह इस बात को चिन्हित करे कि अगर कोई व्यक्ति भूमिहीन है तो उसे कहां-कहां वृक्ष लगाने चाहिए। इसे लेकर प्रशासन प्रतियोगिता भी करा सकता है और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित भी कर सकता है।
विकसित देशों के मुकाबले भारत में कम हैं वनक्षेत्र
अगर भारत में वनक्षेत्रों की बात करें तो सबसे ज्यादा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्धीप में हैं। यहां 90 फीसदी वनक्षेत्र हैं। सबसे कम वन क्षेत्र हरियाणा राज्य में हैं। अगर संपूर्ण भारतवर्ष की बात की जाए तो सिर्फ 23.68 प्रतिशत वन क्षेत्र हैं। अब अगर विकसित देशों की बात करें तो ये देश भारत की तुलना में वनक्षेत्रों के मामले में काफी आगे हैं। स्वीडन में 68.95 फीसदी, जापान 67.00 फीसदी , रशिया 49.40 फीसदी , कनाडा 49.24 फीसदी और अमेरिका में 33.84 प्रतिशत वनक्षेत्र हैं। ऐसे में आप इन देशों के वातावरण एंव शुद्ध आक्सीजन के स्तर का अनुमान आसनी से लगा सकते हैं। सभी जानते हैं कि जिस स्थान का वातावरण शुद्ध होता है वहां लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं।