ऋषि कपूर के बीमारी के दिनों में नीतू कपूर उनके हरदम साथ नजर आईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
इनमें अमर अकबर एंथोनी से नसीब तक शामिल हैं। ऋषि की बतौर हीरो डेब्यू फिल्म बाबी की नायिका डिंपल कापडिया ने करीब दो दशक बाद जब वापसी की तो उनके इस दूसरे डेब्यू में नायक ऋषि ही थे, जी हां सागर फिल्म भी वैसी ही प्रभावी रही जैसे हम बॉबी का ही सीक्वल एक लंबे अंतराल के बाद देख रहे हों।
बाद में चिंटू की सर्वाधिक पापुलर नायिका रही नीतू सिंह उनकी लाइफ पार्टनर बनीं और हमने बीते दो सालों में चिंटू के कैंसर से संघर्ष में उनको हमकदम रहते हुए देखा। फिल्माें रचे बसे कपूर खानदार के इस बेहद प्यारे सितारे ने बीमारी के बावजूद अपनी शिद्दत फिल्मों के प्रति कम नहीं होने दी। उनके बेटे रणवीर कपूर ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए खासी मकबूलियत हासिल की है।
फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया के इस दौर में इस माध्यम पर न केवल जबरदस्त सक्रिय रहते बल्कि अपने दो टूक बयानों और नजरियों से आलोचना भी सहते थे। हाल ही में उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के लिए मार्च में ही आपातकाल लगाने की मांग कर दी थी। सब जानते थे कि वे गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। विदेश में इलाज कराते रहे लेकिन मनुष्य की एक सीमा है, चिकित्सा विज्ञान की भी एक सीमा है। इस कोरोनाकाल में इरफान के बाद अब ऋषिकपूर का यूं चले जाना सिने प्रेमियों को सालों सालता रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।