फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक: रिटायरमेंट फंड का सही तरीके से करें उपयोग, एकमुश्त रकम का करें ऐसा इस्तेमाल, जो आपके काम आए

Mon, 04 Mar 2024 06:17 AM IST
जलज मिश्रा नारायण कृष्णमूर्ति

सार

कभी भी किसी भी जरिये मिली एकमुश्त रकम का उपयोग ऐसी जगह पर करें, जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो। ऐसा न हो कि इसे बेकार समझ कर आप कहीं भी और किसी भी तरह से खर्च कर दें। ध्यान दें, पैसा जितनी मेहनत से आता है, उतने ही सही तरीके से उसे खर्च भी करना चाहिए।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विपुल गुप्ता सेवानिवृत्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 35 साल पहले इतिहास विभाग में एक जूनियर रीसर्चर से करिअर की शुरुआत करने वाले गुप्ता अब एक वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने अपने करिअर में छात्रों को शिक्षित किया है, लेकिन जब उनके खुद के वित्त को संभालने की बात आती है, तो वह हमेशा लड़खड़ा जाते हैं। उन्हें लगता है कि वह जिस पेंशन के हकदार हैं, वह सेवानिवृत्ति के बाद उनकी अच्छे से देखभाल कर लेगा। फिर भी वित्त को लेकर उनकी चिंता लाजिमी है।

एकमुश्त रकम को संभालने की चिंता

विज्ञापन

विपुल का ध्यान सिर्फ मासिक वेतन कमाने पर था। इसलिए उन्होंने कभी इतनी बड़ी रकम नहीं देखी, जो अब से एक महीने बाद में उन्हें मिलने वाली है। अब उन्हें चिंता सता रही है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली एकमुश्त रकम को कैसे संभालेंगे। कुछ लोग उन्हें सलाह भी दे रहे हैं कि इस बड़ी रकम का क्या करना चाहिए। बड़ी रकम को संभालना, खासकर जब आप इसके आदी नहीं होते हैं, तो यह मुश्किल काम होता है और यह भावनात्मक रूप से थका देने वाला हो सकता है। इसमें भावनात्मक पहलू इसलिए आता है क्योंकि जो व्यक्ति सेवानिवृत्त होने वाला है वह उसकी सालों की कड़ी मेहनत का फल होता है। जो लोग सेवानिवृत्ति के करीब हैं और जिन्हें बड़ी रकम मिलने वाली है, उन्हें मेरा सुझाव है कि वे हर तरह से तैयार रहें। यहां कई ऐसी चीजें हैं जो किसी को करनी चाहिए।

कर्ज चुकाने को दें प्राथमिकता
बैंक खाते में पैसा बेकार पड़ा रहना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। अपने जीवनसाथी और परिवार के साथ बैठकर उन चीजों की सूची बना सकते हैं जो वे आपकी इस रकम से करना चाहेंगे। आपको सूची को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए एक समय सीमा तय करनी चाहिए। इस तरह आप उनकी इच्छाओं को जान पाएंगे। यदि आप पर कोई बकाया कर्ज है और वह आपको प्राप्त एकमुश्त धनराशि से कम है तो सबसे पहले उसे चुका दें। पैसा खर्च कहाँ और कैसे करें, इसके बारे में सोचने से बेहतर है कि ब्याज वाले कर्ज को खत्म कर दिया जाए।

परिवार की मदद करें

विज्ञापन

अपनी सेवानिवृत्ति निधि को आप इसे अपने बच्चों या भाई-बहनों को सौंपने की चाहत रख सकते हैं। अपने पास आए इस बड़े पैसे से अपने पोते-पोतियों की भविष्य की शिक्षा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अवसर का उपयोग दान और उन कार्यों के लिए भी कर सकते हैं जो अपनी मानसिक शांति के लिए करना चाहते हैं।

कर भुगतान के लिए तैयार रहें
आप इस बड़ी राशि पर बनने वाले कर की जांच करें। धन को इस तरह से समाहित करने का प्रयास करें कि आपकी कर देनदारी कम से कम हो। अधिकांश सेवानिवृत्ति लाभ कर मुक्त होते हैं। लेकिन यदि आपको मुफ्त सीमा से अधिक धन प्राप्त हुआ है, तो कर का भुगतान करने के लिए तैयार रहें। यह प्रक्रिया वास्तव में उस राशि को कम कर देगी जो आपने वास्तव में प्राप्त की गई धनराशि पर पुनर्विचार करने के लिए प्राप्त की है।

सेवानिवृत्ति का आनंद लें
अगर आप भी विपुल गुप्ता जैसी स्थिति में हैं, तो आपको सेवानिवृत्ति का आनंद लेना चाहिए। एकमुश्त राशि प्राप्त करने से नहीं डरना चाहिए। अप्रत्याशित रूप से मिलने वाले पैसे को संभाल सकते हैं। सावधान रहें कि इसे बर्बाद न करें। अक्सर जब हमें अचानक बहुत सारा पैसा मिल जाता है तो हम यह मान लेते हैं कि यह एक बड़ी राहत है और इसे खर्च कर देना चाहिए, जबकि इसे किसी आपात स्थिति के दौरान वित्तीय सुरक्षा के लिए बचाया जाना चाहिए।

वित्तीय लक्ष्यों की करें पहचान
यह आपके वित्तीय लक्ष्यों को जांचने का एक अच्छा समय होगा। जिन लक्ष्यों को अभी भी हासिल नहीं किया जा सका है, उन्हें आपकी सेवानिवृत्ति फंड से पूरा किया जा सकता है। इस तरह, आप अपने लक्ष्यों को तय कर उनमें से कुछ को उनके सामने आने से पहले हासिल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप कुछ साल बाद छुट्टियों की योजना बना रहे थे तो इस अतिरिक्त राशि का उपयोग उस लक्ष्य को पाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें