फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल 2019ः यूपी को लेकर क्यों है असमंजस? भाजपा को होगा घाटा या आगे रहेगा महागठबंधन?

विज्ञापन
तो क्या उतर प्रदेश फिर इस बार निर्णायक बनेगा? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तो क्या उतर प्रदेश फिर इस बार निर्णायक बनेगा? उतर प्रदेश फिर से भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत दिलाएगा या बहुमत से दूर करेगा। फिलहाल इसके लिए लोगों को 23 मई का इंतजार करना होगा। लेकिन तमाम एग्जिट पोल में उतर प्रदेश में भाजपा को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ एग्जिट पोल भाजपा के नुकसान को कम बता रहे हैं, जबकि कुछ बढ़ाकर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


एग्जिट पोल और यूपी में सीटें 
न्यूज 18 का एग्जिट पोल भाजपा को काफी कम नुकसान दिखा रहा है। भाजपा को अभी भी यूपी में न्यूज 18 के एग्जिट पोल के हिसाब से 60 से 62 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं, जबकि एसपी बीएसपी गठबंध को 17 से 19 सीट मिलती दिख रही हैं। यूपीए को 2 सीट मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया टीवी का एग्जिट पोल भाजपा को नुकसान तो यूपी मे दिखा रहा है, लेकिन ये उतना नहीं है जितना विपक्षी गठबंधन उम्मीद लगाए बैठा था।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को 50 सीटें दी गई हैं जबकि एसपी-बीएसी को 28 सीटें। कांग्रेस को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ रहा है।  लेकिन तीन और एग्जिट पोल ने भाजपा को यूपी में नुकसान दिखाया है। एबीपी न्यूज, न्यूज एक्स और इंडिया न्यूज का सर्वे न्यूज 18 और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल से मेल नहीं खा रहा है। इंडिया टीवी और न्यूज 18 के सर्वे से जहां भाजपा को कम नुकसान बताया जा रहा है तो वहीं इनके सर्वे में भाजपा को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


न्यूज एक्स के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 37 और एसपी बीएसपी गठबंधन को 40 सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में भी कांग्रेस को 2 सीटें मिलती हुई दिखाई जा रही है। भाजपा को इंडिया न्यूज के सर्वे में भी खासा नुकसान दिखाया जा रहा है। इंडिया न्यूज के सर्वे में यूपी में भाजपा को 37 सीट प्राप्त हो सकती हैं, जबकि एसपी-बीएसपी गठबंधन को 40 सीट मिल सकती हैं। वहीं इसमें भी कांग्रेस को 2 सीटें मिलती हुई दिखाई जा रही हैं। जबकि भाजपा को सबसे ज्यादा यूपी में नुकसान एबीपी के सर्वे में दिखाया गया है। एबीपी के सर्वे के मुताबिक भाजपा को यूपी में 22 सीटें मिल सकती है। जबकि एसपी-बीएसपी गठबंधन को 56 सीटें मिल सकती है। इसमें भी कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती है।
 

विज्ञापन

एग्जिट पोल कितना सच होगा, इस पर विवाद है। - फोटो : अमर उजाला
एग्जिट पोल के अलावा क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित?  
हालांकि यूपी अभी भी महत्वपूर्ण है। अब सारे राजनीतिक पंडितों की नजर यूपी पर है, क्योंकि एग्जिट पोल कितना सच होगा, इस पर विवाद है। यूपी बड़ा राज्य है, इसलिए यहीं से पता चल जाएगा कि भाजपा दिल्ली की गद्दी पर बैठेगी की नहीं। हालांकि यूपी को छोड़ उन बाकी राज्यों में भाजपा ने अपनी पकड़ बनाए रखी है, जहां 2014 के चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली थी। हालांकि यहां भाजपा को आंशिक नुकसान होता दिख रहा है।

इधर, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान भाजपा ने बचा लिया है। यहां कांग्रेस कुछ ही सीटें एग्जिट पोल के हिसाब से छीनती दिख रही है। यूपी के एग्जिट पोल में सारे सर्वे में एक समानता जरूर दिख रही है। ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस को 2 सीटें मिलती दिख रही है। ये सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली हो सकती है।  

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।आप भी अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें