बच्चों के साथ मिलकर पक्षियों के संसार से रूबरू होना सभी के लिए एक आनंदमय अनुभव हो सकता है। इस सफर को और भी दिलचस्प बनाने के लिए कुछ सुझाव हैं :
- स्कूल के प्रांगण और इसके आसपास मौजूद पक्षियों के बारे में अपनी जागरूकता बढ़ाएं। इसमें आपकी सहायता के लिए हिन्दी सहित कई भाषाओँ में उपयुक्त पोस्टर, पहचान पुस्तिकाएं, आवाजो का परिचय, और पक्षियों पर आधारित वेबिनार आदि सामग्री उपलब्ध है। (early-bird.in/interactive)
- छोटे बच्चों को पक्षियों और पर्यावरण के बारे में जागरूक बनाने के लिए कहानियां एक अत्यंत कारगर माध्यम हैं। मसलन, स्टोरी वीवर (storyweaver.org.in) एक ऐसा ऑनलाइन मंच है जिसपर हजारों पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध हैं। इनका उपयोग आप बच्चों के साथ कथावाचन के लिए कर सकते हैं।
- पर्यावरण शिक्षण हेतु कलात्मक अभ्यासों का प्रयोग बच्चों के लिए काफी असरदार सिद्ध हुआ है। यूट्यूब पर कई वीडियो उपलब्ध हैं (bit.ly/art-activities) जिनमें खासतौर पर बच्चों के लिए पक्षियों की चित्रकारी और अन्य अभ्यास सुझाए गए हैं।
- शिक्षण की प्रक्रिया को मजेदार बनाने के लिए ज्ञानवर्धक खेल एक बहुमूल्य साधन हैं। पर्यावरण शिक्षण के लिए खासतौर बच्चों के लिए विकसित अनेकों मजेदार खेल व सहज अभ्यास अर्ली बर्ड (early-bird.in/hindi) और (naturevidya.org) आदि वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल आप बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
यदि आपने बच्चों को पक्षियों से परिचय कराने के लिए कभी इन विधियों का उपयोग किया हो तो हमें (team@early-bird.in) पर जरूर ईमेल करें। सितंबर अंत तक भेजी गई श्रेष्ठ 3 प्रविष्टियों को “प्रकृति का पिटारा” नामक पर्यावरण शिक्षण सामग्री का सेट पुरस्कृत किया जाएगा।
-------------------------------
नोट: गरिमा भाटिया बेंगलुरु में रहने वाली एक बर्डवाचर और फोटोग्राफर हैं। वे "अर्ली बर्ड" नामक एक लाभ रहित कार्यक्रम का नेतृत्व करती हैं जिसका उद्देश्य बच्चों को पक्षियों के बारे में जागरूक करना है। रमन कुमार एक पक्षी वैज्ञानिक हैं जो देहरादून स्थित "नेचर साइंस इनिशिएटिव" से जुड़े हैं। यह संस्था पर्यावरण शिक्षण और संरक्षण पर काम कर रही है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।