फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ अलग: अथाह नीले पानी में आस्था का उजाला, सूर्य की किरणों से दृश्य और भी रहस्यमय हो जाता है

Sun, 13 Sep 2026 10:25 AM IST
ज्योति भास्कर राकेश अस्थाना, सिरमौर।

सार

इटली के समुद्र की अतल गहराई में ईसा मसीह की जलमग्न प्रतिमा आस्था, कला और रोमांच का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
इटली में समुद्री जल के भीतर ईसा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली को कला, इतिहास और वास्तुकला का देश कहा जाता है, लेकिन इसकी खूबसूरती केवल जमीन तक सीमित नहीं है। समुद्र की गहराइयों में भी एक ऐसी कलाकृति मौजूद है, जो आस्था, कला और रोमांच का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है। क्राइस्ट ऑफ द एबिस यानी ‘अथाह गहराई में मसीह’ ऐसी ही अनोखी प्रतिमा है।

विज्ञापन


कांस्य प्रतिमा दोनों भुजाएं ऊपर उठाए खड़ी है
समुद्र की सतह से नीचे उतरते ही गोताखोरों को एक अलग दुनिया दिखाई देती है। नीले पानी के बीच लगभग 2.50 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा दोनों भुजाएं ऊपर उठाए खड़ी है। ईसा मसीह की यह शांत मुद्रा समुद्र की रहस्यमय खामोशी के बीच बेहद प्रभावशाली नजर आती है।

स्थान केवल रोमांच का केंद्र नहीं
चारों ओर तैरती मछलियां, समुद्री वनस्पतियां और पानी की हलचल इस दृश्य को किसी काल्पनिक संसार जैसा बना देती हैं। इस प्रतिमा को इतालवी मूर्तिकार गुइडो गैलेत्ती ने बनाया था। इसे समुद्र में स्थापित करने के पीछे एक भावनात्मक कहानी भी जुड़ी है। यह प्रतिमा उन लोगों की स्मृति और श्रद्धांजलि से जुड़ी मानी जाती है, जिन्होंने समुद्र में अपनी जान गंवाई। इस कारण यह स्थान केवल रोमांच का केंद्र नहीं, बल्कि श्रद्धा और स्मरण का स्थल भी है।
विज्ञापन


समुद्र की गहराइयों में कला
प्रतिमा तक पहुंचना सामान्य पर्यटन जैसा अनुभव नहीं है। इसे देखने के लिए समुद्र में उतरना पड़ता है, इसलिए स्कूबा डाइविंग इसका प्रमुख आकर्षण है। पानी के भीतर प्रतिमा को सामने से देखने का अनुभव गोताखोरों के लिए बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय होता है। क्राइस्ट ऑफ द एबिस यह भी दिखाती है कि मनुष्य ने कला को केवल धरती पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में भी स्थापित किया है।

इटली में आस्था और रोमांच का अनूठा मेल- क्राइस्ट ऑफ द एविस
सूर्य की किरणें जब समुद्र के नीले पानी को चीरती हुई प्रतिमा तक पहुंचती हैं, तो कांस्य आकृति का दृश्य और भी रहस्यमय हो जाता है। आस्था और रोमांच का यह अनूठा मेल क्राइस्ट ऑफ द एविस को इटली के सबसे अलग और आकर्षक समुद्री स्थलों में स्थान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें